Wednesday, April 29, 2026
Entertainment

‘क्योंकि 2’ में ‘अंश’ की वापसी! आकाशदीप सहगल की एंट्री से कांपी तुलसी, क्या रियो लेगा पिता की मौत का बदला?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoilers: भारतीय टेलीविजन के इतिहास में कुछ शो ऐसे होते हैं जो कभी खत्म नहीं होते, बस उनके पन्ने बदल जाते हैं. ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक ऐसा ही नाम है. सालों पहले तुलसी वीरानी ने अपने ही बेटे अंश का अंत कर एक ऐसी मिसाल दी थी, जिसने पूरे देश को रुला दिया था. अब एक बार फिर वही यादें, वही जज्बात और वही अतीत तुलसी के सामने वापस लौट आया है.

‘क्योंकि 2’ में ‘अंश’ की वापसी! आकाशदीप सहगल की एंट्री से कांपी तुलसी, क्या रियो लेगा पिता की मौत का बदला?
‘क्योंकि 2’ में ‘अंश’ की वापसी! आकाशदीप सहगल की एंट्री से कांपी तुलसी, क्या रियो लेगा पिता की मौत का बदला?

पुराने के सबसे चर्चित विलेन यानी ‘अंश’ (आकाशदीप सहगल) की शो में वापसी हो गई है. हालांकि, इस बार वह ‘अंश’ बनकर नहीं, बल्कि उसके बेटे ‘रियो’ (रेयांश) के रूप में लौटे हैं. रविवार को आए इस टर्निंग पॉइंट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. रियो की एंट्री के साथ ही शो में पुराने जख्म फिर से हरे होने वाले हैं.

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

तुलसी का बड़ा फैसला

शो के करंट ट्रैक में को पता चल चुका है कि अंश का बेटा जिंदा है. हालांकि वो अब करण -नंदिनी का बेटा बन चुका है और अपने अतीत से पूरी तरह से अनजान है. उसके आने से सदमे में जा चुकी तुलसी अब अपनी ममता के चलते रियो को शांति निकेतन वापस लाना चाहती है. उसने मिहिर से साफ कह दिया है कि रियो इस घर का बड़ा पोता है और उसे उसका हक मिलना चाहिए.

तुलसी के खिलाफ मिहिर

मिहिर तुलसी के इस फैसले के सख्त खिलाफ है. मिहिर को डर है कि अगर रियो घर आया, तो वो अतीत के पन्ने पलटेगा. मिहिर ने तुलसी को आगाह किया है, “अगर रियो को पता चला कि तुमने ही उसके पिता (अंश) को मारा था, तो अंजाम बहुत बुरा होगा.”

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

क्या टूट जाएगा शांति निकेतन?

अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या रियो अपने पिता की मौत का सच जान पाएगा? तुलसी ने जिस हाथ से अपने बेटे अंश का अंत किया था, क्या वही हाथ अब उसके पोते को गले लगा पाएंगे? अगर रियो को सच्चाई पता चली, तो क्या वह अपनी दादी को माफ करेगा या फिर से शांति निकेतन में प्रतिशोध की आग लगेगी?

दर्शकों में भारी उत्साह

आकाशदीप सहगल की वापसी से फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. सोशल मीडिया पर #क्योंकि2 और #तुलसी ट्रेंड कर रहा है. दर्शकों का मानना है कि रियो का किरदार शो की कहानी को एक नए लेवल पर ले जाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या तुलसी अपना राज छिपा पाएगी या रियो की एंट्री सब कुछ तबाह कर देगी.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply