Health

क्या धूप से झुलस गई है स्किन? किचन की इन 4 चीजों से घर पर बनाएं De Tan पैक, मिनटों में निखरेगी रंगत

Homemade De Tan Face Pack: इस चिलचिलाती गर्मी और धूप के कारण स्किन से जुड़ी कई समस्याएं देखने को मिलती हैं। जिसमें सबसे बड़ी समस्या सन टैनिंग की है। तेज धूप और प्रदूषण के कारण हमारी स्किन अपनी प्राकृतिक रंगत खोने लगती है। जिसकी वजह से चेहरा डल नजर आने लगता है।

क्या धूप से झुलस गई है स्किन? किचन की इन 4 चीजों से घर पर बनाएं De Tan पैक, मिनटों में निखरेगी रंगत
क्या धूप से झुलस गई है स्किन? किचन की इन 4 चीजों से घर पर बनाएं De Tan पैक, मिनटों में निखरेगी रंगत

अक्सर लोग टैनिंग को दूर करने के लिए पार्लर में महंगे डी टैन ट्रीटमेंट लेते हैं जिसपर हजारों रुपए खर्च होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर पर भी कुछ चीजों से प्राकृतिक तरीके से टैनिंग को दूर किया जा सकता है। प्राकृतिक सामग्रियों से बना फेस पैक न केवल सुरक्षित होता है बल्कि यह त्वचा को गहराई से पोषण भी देता है। आइए जानते हैं उस खास घरेलू फेस पैक के बारे में जो टैनिंग को जड़ से मिटाने में माहिर है।

इन चीजों से तैयार करें डी-टैन पैक

इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको किसी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको चाहिए।

  • बेसन: यह त्वचा की गहराई से सफाई करता है और अतिरिक्त तेल सोखता है।
  • दही: इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड टैनिंग को हटाने और स्किन को ब्लीच करने में मदद करता है।
  • नींबू: विटामिन-सी से भरपूर नींबू दाग-धब्बों को हल्का करता है।
  • हल्दी: अपनी एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज के कारण यह चेहरे पर निखार लाती है।

लगाने का सही तरीका

एक साफ कटोरी में दो चम्मच बेसन लें और उसमें दो चम्मच ताजी दही मिलाएं। अब इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें और एक चुटकी हल्दी डालकर अच्छी तरह फेंट लें। जब यह एक गाढ़ा और चिकना पेस्ट बन जाए तो इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे लगभग 25 से 30 मिनट तक सूखने दें और फिर ताजे पानी से चेहरा धो लें। बेहतर परिणाम के लिए हफ्ते में कम से कम दो बार इसका इस्तेमाल जरूर करें।

रखें इन बातों का ध्यान

कोई भी लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह फेस वॉश से साफ करें ताकि गंदगी निकल जाए। इसके अलावा अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो नींबू का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। यह पैक न केवल चेहरे बल्कि कोहनी, घुटनों और पैरों की टैनिंग हटाने में भी उतना ही असरदार है।

प्राकृतिक तरीके प्रभावी होते हैं लेकिन यदि आपको किसी सामग्री से एलर्जी है तो विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। नियमित इस्तेमाल से आप बिना किसी केमिकल के पार्लर जैसा ग्लो घर बैठे पा सकती हैं।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply