Health

क्या किडनी की बीमारी में नारियल पानी पीना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें

गर्मियों में नारियल पानी पीना काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट होते हैं. सोडियम और पौटेशियम भी अच्छी मात्रा में होता है. गर्मियों में इसकी खपत भी काफी बढ़ जाती है, लेकिन क्या सभी लोगों के लिए नारियल पानी फायदेमंद होता है? क्या किडनी के मरीजों को नारियल पानी पीना चाहिए या नहीं. इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं.

क्या किडनी की बीमारी में नारियल पानी पीना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें
क्या किडनी की बीमारी में नारियल पानी पीना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें

सफदरजंग अस्पताल में नेफ्रोलॉजी विभाग में एचओडी डॉ. हिमांशु वर्मा बताते हैं कि नारियल पानी शरीर के लिए फायदेमंद है, ये किडनी के लिए भी हेल्दी है, लेकिन के हर मरीज के लिए नारियल पानी नहीं है. ये इस बात पर निर्भर करता है कि किडनी मरीज किस स्टेज में है, उसका क्रिएटिनिन से लेकर पोटैशियम लेवल कैसा है.

किडनी के किन मरीजों को नारियल पानी नहीं पीना चाहिए?

किडनी के जिन मरीजों के शरीर में पौटेशियम का लेवल बढ़ा हुआ है उनको नारियल पानी से परहेज करना चाहिए. क्योंकि अगर पहले से पौटेशियम बढ़ा हुआ है तो नारियल पानी इसको और बढ़ा देता है. इससे शरीर में किडनी को ज्यादा पोटैशियम बाहर निकालने में परेशानी हो सकती है. इससे खून में पोटैशियम का लेवल बढ़ सकता है, जो सेहत के लिए खतरनाक होता है. इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी होता है कि मरीज कहीं डायलिसिस पर तो नहीं है. अगर डायलिसिस चल रहा है तो नारियल पानी पीने से पहले आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. क्योंकि इस मामले में ये शरीर को नुकसान भी कर सकता है.

क्या किडनी के लिए फायदेमंद है नारियल पानी?

अगर किसी व्यक्ति को किडनी की कोई गंभीर बीमारी नहीं है. पौटेशियम से लेकर क्रिएटिनिन का लेवल ठीक है तो नारियल पानी पीने से कोई दिकक्त नहीं है. ये किडनी के लिए फायदेमंद है. ये एक तरह से शरीर को हाइड्रेट करता है और इसमें कई मिनरल भी होते हैं. जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है.

किडनी की सेहत का कैसे ध्यान रखें

दिन में कम से कम 7 से 8 गिलास पानी पीएं

नमक का सेवन ज्यादा न करें

फास्ट फूड के सेवन से बचें

रोज एक्सरसाइज करें

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply