PoliticsViral

केरल में भारी बवाल! पूर्व सीएम पी. विजयन के घर ED का छापा, भड़के समर्थकों का केंद्रीय एजेंसी पर पथराव और हमला

केरल से इस वक्त की एक बहुत बड़ी प्रशासनिक और राजनीतिक खबर सामने आ रही है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पी. विजयन के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने तड़के छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। इस कार्रवाई की भनक लगते ही पूर्व मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ दल के समर्थक भारी संख्या में उनके घर के बाहर जुटना शुरू हो गए। देखते ही देखते वहां मौजूद भीड़ हिंसक हो गई और उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम पर धावा बोल दिया।

Khabar Monkey

केरल में भारी बवाल! पूर्व सीएम पी. विजयन के घर ED का छापा, भड़के समर्थकों का केंद्रीय एजेंसी पर पथराव और हमला
केरल में भारी बवाल! पूर्व सीएम पी. विजयन के घर ED का छापा, भड़के समर्थकों का केंद्रीय एजेंसी पर पथराव और हमला

ईडी अफसरों पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पूर्व सीएम के घर के बाहर मौजूद पिनाराई समर्थकों ने ईडी की टीम को निशाना बनाते हुए जमकर पथराव किया। इस हिंसक हमले में ईडी के अधिकारियों की गाड़ियों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। माहौल को बिगड़ता देख जब वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने बीच-बीच बचाव करने की कोशिश की, तो उपद्रवियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा, जिसमें कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

दर्ज होगी एफआईआर
इस गंभीर घटना के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है और अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की जा रही है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जांच एजेंसी (ED) अपने अधिकारियों पर हुए इस जानलेवा हमले और सरकारी काम में बाधा डालने को लेकर स्थानीय पुलिस थाने में उपद्रवियों के खिलाफ नामजद एफआईआर (FIR) दर्ज कराने जा रही है। इस घटना के बाद केरल की राजनीति में एक बड़ा सियासी संग्राम छिड़ना तय माना जा रहा है।

Leave a Reply