मंगलवार, 29 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
डबल मर्डर से दहला सुल्तानपुर… टीचर दंपति की बेरहमी से हत्या, स्कूल परिसर में मिले शव​ | Suzuki Hayabusa का Special Edition भारत में लॉन्च, ₹19.90 लाख कीमत; नए लुक के साथ आई दमदार बाइक​ | ‘सपनों में सिद्धार्थ मुझे अपने पास बुलाता है…’, प्रेमी की मौत का ऐसा सदमा, प्रेमिका ने लगा ली फांसी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गजब! थाने के बाहर से सीज डंपर उड़ा ले गए बदमाश, खबर मिलते मचा हड़कंप​

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक चौंका देने वाली घटना हुई है. यहां कांठ थाने के बाहर से खड़ा सीज डंपर चोरी हो गया है. खबर लगते ही पुलिस और प्रशासन के होश उड़ गए हैं. इस डंपर की बरामदगी और ऐसा दुसाहस करने वालों की धर पकड़ के लिए आनन फानन में टीमें गठित […]

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक चौंका देने वाली घटना हुई है. यहां कांठ थाने के बाहर से खड़ा सीज डंपर चोरी हो गया है. खबर लगते ही पुलिस और प्रशासन के होश उड़ गए हैं. इस डंपर की बरामदगी और ऐसा दुसाहस करने वालों की धर पकड़ के लिए आनन फानन में टीमें गठित कर दी गई है. यह डंपर विशेष चेकिंग अभियान के दौरान नायब तहसीलदार ने सीज किया था.

जानकारी के मुताबिक नायब तहसीलदार ने 25 सितंबर को विशेष चेकिंग अभियान चलाया था. इस दौरान ओवरलोडिंग और बालू के मामले में कुल छह डंपर जब्त किए थे और इन सभी डंपरों को कांठ थाने के बाहर खड़ा कर दिया गया था. बताया जा रहा है कि इनमें से एक डंपर मालिक सतेन्द्र सिंह थाने के बाहर से अपना डंपर लेकर फरार हो गया. अब पुलिस ने डंपर मालिक और उसके ड्राइवर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है.

लकीर पीट रही पुलिस

आरोप है कि यह डंपर पुलिस की नजरों के सामने से चोरी हुआ और पुलिस को भनक तक नहीं लगी. पुलिस को घटना की जानकारी भी काफी देर बाद हुई. इस घटना ने ना केवल पुलिस की सतर्कता पर सवाल उठाए हैं, बल्कि ट्रक माफिया और वाहन मालिकों बेखौफ हौसलों को भी सामने ला दिया है. अब मुरादाबाद पुलिस में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने आनन फानन में टीम गठित कर छापेमारी शुरू कर दी है.

जांच में जुटी पुलिस

मुरादाबाद के एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह के मुताबिक ट्रक मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसके हर संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि जल्द ही डंपर बरामद करते हुए आरोपी डंपर मालिक को अरेस्ट कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि नायब तहसीलदार कांठ ने चेकिंग के दौरान बालू से भरे 6 डंपरों को सीज किया था. इसमें से एक डंपर थाने के बाहर से चोरी हुआ है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY