मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक पुलिस कांस्टेबल की पत्नी रईस महिलाओं को मोटे ब्याज का झांसा देकर पौने दो करोड़ (1.75 करोड़) रुपये समेटकर रफूचक्कर हो गई। आरोपी महिला की पहचान रेनू तोमर के रूप में हुई है, जो मुरादाबाद में तैनात कांस्टेबल हिमांशु तोमर की पत्नी है।

मेरठ : कांस्टेबल की बीवी पौने 2 करोड़ ठगकर रफूचक्कर
रईस महिलाओं को मोटे ब्याज में पैसा लगाने का झांसा
ब्यूटी पार्लर के जरिये रईसों के सम्पर्क में आई रेनू
खुद के, रिश्तेदारों के खातों में रकम ट्रांसफर कराई
मुरादाबाद में तैनात हिमांशु तोमर की पत्नी रेनू तोमर
मेरठ के… pic.twitter.com/FoIBemb1GK
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 19, 2026
ब्यूटी पार्लर के जरिए बिछाया जाल
जानकारी के मुताबिक, रेनू तोमर मेरठ के पल्लवपुरम इलाके में एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी। इसी ब्यूटी पार्लर के जरिए वह इलाके की अमीर और संभ्रांत परिवारों की महिलाओं के संपर्क में आई। महिलाओं से नजदीकियां बढ़ाने और उनका भरोसा जीतने के बाद रेनू ने उन्हें अपनी बातों के जाल में फंसाया। उसने महिलाओं को स्कीम बताई कि अगर वे उसके पास पैसा लगाती हैं, तो उन्हें बेहद मोटा ब्याज मिलेगा।
Khabar Monkey
रिश्तेदारों के खातों में मंगाए पैसे
मोटे मुनाफे के लालच में आकर कई महिलाओं ने लाखों रुपये रेनू को सौंप दिए। शातिर रेनू ने ठगी की इस रकम को सीधे अपने और अपने कुछ करीबी रिश्तेदारों के बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिया। जब रकम पौने दो करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, तो आरोपी महिला अचानक पल्लवपुरम से सब कुछ समेटकर फरार हो गई। जब पीड़ित महिलाओं को ठगी का अहसास हुआ, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस कांस्टेबल की आरोपी पत्नी और ठगी की रकम की तलाश में जुट गई है।
रईस महिलाओं को मोटे ब्याज में पैसा लगाने का झांसा




