Viral

ईरान की बड़ी ड‍िमांड पूरी करने को तैयार अमेर‍िका, भारत की भी हो जाएगी बल्‍ले-बल्‍ले

अमेर‍िका-ईरान तनाव के बीच एक राहत भरी खबर है. ईरान की सरकारी न्‍यूज एजेंसी तस्नीम के मुताबिक, अमेरिका ईरान की बड़ी ड‍िमांड पूरी करने के ल‍िए राजी हो गया है. ईरान चाहता था क‍ि उसके तेल बेचने पर लगी पाबंदी पूरी तरह हटाई जाए, ताक‍ि वह मार्केट का ह‍िस्‍सा बन सके.

ईरान की बड़ी ड‍िमांड पूरी करने को तैयार अमेर‍िका, भारत की भी हो जाएगी बल्‍ले-बल्‍ले
ईरान की बड़ी ड‍िमांड पूरी करने को तैयार अमेर‍िका, भारत की भी हो जाएगी बल्‍ले-बल्‍ले

तस्नीम न्‍यूज के मुताबिक- अमेर‍िका और ईरान के बीच जि‍स नए ड्राफ्ट पर बात हो रही है, उसमें अमेर‍िका ईरान के तेल पर लगे प्रत‍िबंध को अस्‍थायी रूप से हटाने पर सहमत हो गया है. यह भारत के ल‍िए खुशखबरी होगी. क्‍योंक‍ि अगर ईरान से तेल खरीदने की छूट मिल गई तो भारत को दूर रूस से तेल नहीं लेना पड़ेगा.

Khabar Monkey

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह नया प्रस्ताव पिछले प्रस्तावों से काफी अलग है, क्योंकि इसमें अंतिम समझौता होने से पहले, यानी बातचीत की प्रक्रिया के दौरान ही कुछ प्रतिबंधों को हटाने की पेशकश की गई है.

पूर्ण प्रतिबंध हटाने की मांग पर अड़ा ईरान

बातचीत से जुड़े एक सूत्र के हवाले से तस्नीम न्यूज एजेंसी ने बताया कि ईरान अभी भी इस बात पर अड़ा हुआ है कि किसी भी लांगटर्म समझौते के लिए अमेरिका को अपने सभी प्रतिबंध पूरी तरह से हटाने होंगे. तेहरान का साफ कहना है कि प्रतिबंधों से राहत को भविष्य के किसी भी समझौते में अमेरिका की मुख्य प्रतिबद्धता के रूप में गारंटीड किया जाना चाहिए. दूसरी ओर, अमेरिका फिलहाल केवल एक अस्थायी छूट का फॉर्मूला दे रहा है, जो तब तक लागू रहेगा जब तक कि कोई अंतिम और व्यापक समझौता नहीं हो जाता. तस्नीम के अनुसार, अमेरिका ने अंतिम सहमति बनने तक ओएफएसी प्रतिबंधों में छूट का प्रस्ताव रखा है.

पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को भेजा नया शांति प्रस्ताव
इससे पहले ‘रॉयटर्स’ की एक रिपोर्ट में बताया गया कि ईरान ने मध्य पूर्व के इस बड़े संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक संशोधित प्रस्ताव साझा किया है, जिसे पाकिस्तान के माध्यम से अमेरिका तक पहुंचाया गया है. हाल ही में इस्लामाबाद ने ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता की मेजबानी की थी, जो बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई थी. इसी बीच, सोमवार को ईरान ने बयान जारी कर कहा कि उसने युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका के एक नए प्रस्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया दे दी है.

डोनाल्ड ट्रंप की सख्त चेतावनी
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ईरान को बेहद सख्त लहजे में चेतावनी दी है. ट्रंप ने कहा है कि अगर कोई शांति समझौता नहीं हुआ, तो ईरान का कुछ भी नामोनिशान नहीं बचेगा. उन्होंने अपने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ईरान के लिए घड़ी टिक-टिक कर रही है, और बेहतर होगा कि वे बहुत तेजी से कदम उठाएं, वरना उनका कुछ भी नहीं बचेगा. समय बहुत कीमती है!

Leave a Reply