SportsViral

विराट कोहली पिछली बार आईपीएल में कब हुए थे गोल्डन डक पर आउट, दूसरी बार IPL करियर में हुआ ऐसा

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में विराट कोहली का फॉर्म पिछले कुछ मुकाबलों में काफी खराब देखने को मिला, जिसमें मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में वह गोल्डन डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबला खेल रही है, जिसमें वह 167 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो सभी को कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद थी। इस मैच में कोहली अपनी पारी की पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में विकेट गंवा बैठे।

विराट कोहली पिछली बार आईपीएल में कब हुए थे गोल्डन डक पर आउट, दूसरी बार IPL करियर में हुआ ऐसा
विराट कोहली पिछली बार आईपीएल में कब हुए थे गोल्डन डक पर आउट, दूसरी बार IPL करियर में हुआ ऐसा

विराट कोहली 8वीं बार गोल्डन डक पर हुए आउट

आईपीएल में विराट कोहली की गिनती महान खिलाड़ियों में की जाती है, जिसमें बल्लेबाजी में उनके नाम कई ऐसे रिकॉर्ड अभी भी दर्ज हैं जिनको तोड़ना आसान नहीं होगा। इसमें अभी भी वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं। वहीं विराट कोहली अपने आईपीएल करियर में 8वीं बार गोल्डन डक पर आउट हुए हैं, जिसमें पिछली बार साल 2023 में वह आईपीएल मैच में गोल्डन डक पर आउट हुए थे, जब आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला था। विराट कोहली इसी के साथ गोल्डन डक पर आईपीएल में सबसे ज्यादा बार आउट होने के मामले में इशान किशन और सुनील नरेन के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

आईपीएल में दूसरी बार कोहली के साथ हुआ ऐसा

विराट कोहली आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी पारी में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए, जिसमें मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में जहां वह गोल्डन डक पर आउट हुए तो वहीं लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ पिछले मैच में कोहली पारी की दूसरी गेंद पर डक पर आउट हुए थे। इसी के साथ विराट कोहली के आईपीएल करियर में सिर्फ दूसरी बार ऐसा देखने को मिला है, जब वह लगातार दो पारियों में अपना खाता खोलने में कामयाब नहीं हो सके हैं। इससे पहले साल 2022 में कोहली लखनऊ सुपर जाएंट्स और फिर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में लगातार पारियों में डक पर आउट हुए थे। इसमें दोनों ही मैचों में वह गोल्डन डक पर ही आउट हुए थे।

Khabar Monkey

 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply