Viral

कमलेश बिंद एनकाउंटर मामला: संजय निषाद ने CM योगी से की मुलाक़ात, SIT गठित करने की मांग

कमलेश बिंद एनकाउंटर मामला: संजय निषाद ने CM योगी से की मुलाक़ात, SIT गठित करने की मांग

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर कमलेश बिंद एनकाउंटर की जांच की मांग की. उन्होंने सीएम योगी से कहा कि गाजीपुर के कमलेश बिंद एनकाउंटर मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित की जाए. साथ ही उन्होंने निषाद-बिंद समाज की भावनाओं और मांगों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया.

कमलेश बिंद एनकाउंटर मामला: संजय निषाद ने CM योगी से की मुलाक़ात, SIT गठित करने की मांग
कमलेश बिंद एनकाउंटर मामला: संजय निषाद ने CM योगी से की मुलाक़ात, SIT गठित करने की मांग

इसके अलावा संजय निषाद ने जौनपुर के आजाद बिंद हत्याकांड में दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने की मांग भी मुख्यमंत्री से की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित मामलों में आवश्यक एवं उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया.

गाजीपुर मुठभेड़ पर संजय निषाद ने उठाए सवाल

मंत्री संजय निषाद ने गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़ में कमलेश बिंद उर्फ कमलेश चौधरी की मौत पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने असंतोष जाहिर करते हुए दावा किया कि विनीत राय हत्याकांड में कमलेश मुख्य आरोपी नहीं था, फिर भी उसका एनकाउंटर कर दिया गया. गाजीपुर जिले में एक होटल व्यापारी की हत्या के मामले में एक लाख रुपए का इनामी बदमाश कमलेश बिंद बुधवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया.

‘अपराधी की कोई जाति नहीं होती’

संजय निषाद ने कहा कि मेरा स्पष्ट मानना है कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती. यदि कमलेश बिंद ने कोई अपराध किया था, तो उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत सजा मिलनी चाहिए थी. क्योंकि विनीत राय हत्याकांड में कमलेश बिंद कहीं से भी मुख्य आरोपी नहीं था. संजय निषाद ने कहा कि अगर एनकाउंटर करना ही था, तो मुख्य आरोपियों का किया जाना चाहिए था. मैं गाजीपुर पुलिस की इस कार्रवाई से असंतुष्ट हूं.

‘मुख्य आरोपियों का एनकाउंटर करके दिखाइए’

मंत्री ने कहा कि मैं गाजीपुर पुलिस और वहां के पुलिस कप्तान को चुनौती देता हूं कि अगर आपकी पुलिसिया कार्रवाई सही है, तो दोनों मुख्य आरोपियों का एनकाउंटर करके दिखाइए. मुझे पता है कि आप ऐसा कर ही नहीं सकते. संजय निषाद ने पुलिस से कई सवाल भी किए. उन्होंने पूछा कि मुठभेड़ किन परिस्थितियों में की गई? निषाद ने दावा किया कि कमलेश बिंद की पत्नी खुद यह कह रही है कि उसके सामने उसके पति को थाने में मारा-पीटा गया और उसके बाद ले जाकर मार दिया गया. उन्होंने कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

पुलिस बल की व्यवस्था क्यों नहीं की गई?

उन्होंने यह भी पूछा कि मृतक के शव को ले जाते समय पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था क्यों नहीं की गई? मंत्री ने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो वह स्वयं एसपी के विरोध में न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे. उन्होंने कहा कि हम सरकार के साथ अपने समाज की रक्षा के लिए खड़े हैं, लेकिन यदि आप रक्षक के बजाय भक्षक बनकर कार्रवाई करेंगे, तो हमें इस विषय पर विचार करना होगा.

होटल व्यवसायी विनीत राय की हत्या

पुलिस के अनुसार, आरोपी कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद 29 मई को एक स्थानीय होटल व्यवसायी विनीत राय (29) की हत्या के मामले में वांछित था. पुलिस ने बताया कि कमलेश इस मामले के चार नामजद आरोपियों में से एक था. पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार की देर शाम जब पुलिस की सुरक्षा में कमलेश का शव उसके गांव से शमशान घाट ले जाया जा रहा था, तो गाजीपुर रेलवे स्टेशन के पास वाले रेलवे क्रॉसिंग पर वहां उपस्थित भीड़ ने हंगामा कर दिया.

Khabar Monkey

उपद्रवियों के खिलाफकठोर कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. ईरज राजा ने शुक्रवार को कहा कि मुठभेड़ में मारे गए बिंद के शव को सड़क पर रखकर जिन लोगों ने उपद्रव किया और पुलिस वालों को घायल किया, उन्हें चिह्नित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी. एसपी ने कहा कि आरोपियों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) में भी निरुद्ध किया जा सकता है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply