गुरुवार, 6 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
मानसून में बढ़ता है डायरिया का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स​ | IND vs SL: टीम इंडिया का प्रैक्टिस मैच कब और कितने बजे से? यहां जानें सबकुछ​ | 5 साल में 10,000 करोड़ का बड़ा दांव! स्विगी का मुनाफे को लेकर बनाया महा-प्लान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कन्नौज में सपा नेता ने गाय पर छोड़ा अपना पालतू कुत्ता, पशु क्रूरता का केस दर्ज; CCTV हुआ वायरल​

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में सदर कोतवाली क्षेत्र के बालापीर स्थित एक गेस्ट हाउस के पास आवारा गाय के साथ पशु क्रूरता का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति अपने तीन पालतू कुत्तों को एक गाय की ओर छोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. इस […]

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में सदर कोतवाली क्षेत्र के बालापीर स्थित एक गेस्ट हाउस के पास आवारा गाय के साथ पशु क्रूरता का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति अपने तीन पालतू कुत्तों को एक गाय की ओर छोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में समाजवादी पार्टी से जुड़े बताए जा रहे नेता कैश खां अपने पालतू कुत्तों को बारबार गाय की ओर छोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. कुत्तों के हमले से बचने के लिए गाय इधरउधर भागती नजर आती है. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पड़ोसी ने की एसपी से शिकायत

बताया जा रहा है कि पड़ोसी अदील खान ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार से की थी. शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसपी के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने कैश खां के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस अब वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

स्थानीय लोगों के अनुसार कैश खां के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं. जनवरी माह में उनके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई भी की गई थी. हालांकि इस मामले में पुलिस ने अभी तक उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है.

आरोपी ने क्या बताया?

मामले में जब कैश खां से पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बताया कि वह और उनके पिता इस समय शहर से बाहर हैं. वहीं शिकायतकर्ता अदील खान से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि वह अपनी मां का इलाज कराने के लिए कानपुर गए हुए हैं और शिकायत उनके द्वारा ही दर्ज कराई गई है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार से भी प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने मामले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY