गलत खानपान और सुस्त लाइफस्टाइल की वजह से पनपने वाली परेशानी हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) एक बेहद आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुका है। खून की धमनियों में जमा होने वाला यह गंदा फैट दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है। ऐसे में दवाओं के साथ-साथ सही डाइट इस पर लगाम लगाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाती है। मशहूर वेलनेस और योग एक्सपर्ट हंसाजी योगेंद्र (Hansaji Yogendra) ने कोलेस्ट्रॉल को नेचुरल तरीके से कंट्रोल करने के लिए ओट्स और अलसी (Oats & Flaxseeds) से बने एक खास मॉर्निंग ड्रिंक की रेसिपी और इसके बेमिसाल फायदे बताए हैं। आइए जानते हैं यह ड्रिंक कैसे काम करता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल क्यों है खतरनाक?
आजकल हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले यह परेशानी बढ़ती उम्र में देखने को मिलती थी, लेकिन अब कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि हाई कोलेस्ट्रॉल लंबे समय तक बिना किसी खास लक्षण के शरीर में बढ़ता रहता है। धीरे-धीरे यह धमनियों (Arteries) में जमा होकर दिल तक खून पहुंचाने वाले रास्ते को संकरा कर सकता है, जिससे हार्ट अटैक और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार हेल्दी डाइट, नियमित योग, एक्सरसाइज और सही दिनचर्या अपनाकर कोलेस्ट्रॉल को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।
ओट्स और अलसी ड्रिंक कैसे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है?
कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए ओट्स और अलसी (Flaxseed) से बना ड्रिंक फायदेमंद माना जाता है। यह ड्रिंक शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल यानी LDL को कम करने में मदद कर सकता है। ओट्स में बीटा ग्लूकॉन नाम का खास फाइबर पाया जाता है। यह पेट में जाकर जेल जैसी परत बनाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। अलसी ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर का अच्छा स्रोत मानी जाती है। यह कोलेस्ट्रॉल कम करने के साथ-साथ ब्लड वेसल्स की सूजन को भी कम करने में मदद कर सकती है।
ओट्स और अलसी ड्रिंक बनाने का तरीका
इस ड्रिंक को बनाने के लिए एक बड़ा चम्मच रोल्ड ओट्स और एक छोटी चम्मच ताजा पिसी हुई अलसी लें। एक कप पानी में ओट्स को 3-4 मिनट तक उबालें। जब ओट्स नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें। इसके बाद अलसी पाउडर मिलाएं। स्वाद के लिए एक चुटकी दालचीनी डाल सकते हैं। इसमें चीनी न मिलाएं। इस ड्रिंक को सुबह नाश्ते से लगभग 30 मिनट पहले पीना बेहतर माना जाता है।
Khabar Monkey
सिर्फ ड्रिंक पर निर्भर न रहें बल्कि योग करें
- आयुर्वेद के अनुसार ओट्स और अलसी का यह ड्रिंक शरीर में बढ़े हुए कफ दोष को संतुलित करने और पाचन शक्ति यानी अग्नि को बेहतर बनाने में मददगार माना जाता है। लेकिन इसके साथ ही योग और एक्सरसाइज भी कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए जरूरी है।
- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए शरीर को एक्टिव रखना बेहद जरूरी है।
- सूर्य नमस्कार करें आपको मिलेगी राहत। रोज सुबह 5-6 राउंड सूर्य नमस्कार करने से शरीर एक्टिव रहता है और दिल की सेहत को फायदा मिल सकता है।
- भुजंगासन भी दिल के लिए है जरूरी। यह आसन दिल की पंपिंग क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करता है।
- सेतु बंधासन को ब्लड फ्लो सुधारने के लिए फायदेमंद माना जाता है।
- अर्ध मत्स्येंद्रासन, यह ट्विस्टिंग योगासन लिवर को एक्टिव करने में मदद करता है, जो कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में अहम भूमिका निभाता है।
किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?
- थायरॉइड के मरीज अलसी सीमित मात्रा में लें।
- ब्लड थिनर दवाएं लेने वाले लोग डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।
- हमेशा ताजी पिसी हुई अलसी का इस्तेमाल करें।
- कोलेस्ट्रॉल की दवाएं बिना डॉक्टर की सलाह बंद न करें।
- लाइफस्टाइल में बदलाव भी जरूरी
- रात का खाना जल्दी खाएं।
इन चीजों से करें परहेज
- तला-भुना और बेकरी फूड कम करें।
- मिठाइयों का सेवन सीमित रखें।
- रोज कम से कम 30 मिनट वॉक करें।
- पर्याप्त नींद और तनाव कंट्रोल करने पर ध्यान दें।
डिस्क्लेमर : यह लेख केवल सामान्य जानकारी और वेलनेस एक्सपर्ट के सुझावों पर आधारित है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सक या Medical Treatment का विकल्प नहीं हो सकता। हाई कोलेस्ट्रॉल एक गंभीर स्थिति है जो सीधे दिल की सेहत से जुड़ी है। यदि आप पहले से ही कोलेस्ट्रॉल, थायराइड, ब्लड प्रेशर या खून पतला करने वाली दवाओं का सेवन कर रहे हैं, तो अपनी डाइट या लाइफस्टाइल में कोई भी बड़ा बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।




