होंडा ने अपनी सबसे मशहूर एडवेंचर बाइक 2027 CRF1150L Africa Twin को अब तीन अलगअलग वेरिएंट्स स्टैंडर्ड, एडवेंचर स्पोर्ट्स और नए एंड्यूरो स्पोर्ट्स में पेश किया है. हालांकि इन तीनों ही बाइक्स में एक जैसा बड़ा और दमदार इंजन दिया गया है, लेकिन इनके सस्पेंशन, पहियों, फ्यूल टैंक और इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स को अलगअलग राइडिंग जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है.

दमदार इंजन और फीचर्स
2027 अफ्रीका ट्विन के तीनों वेरिएंट्स में पुराने 1,084cc की जगह अब नया 1,131cc का लिक्विडकूल्ड पैरेलल ट्विन इंजन मिलता है. यह इंजन 117 hp की पावर और 119 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जो पहले से काफी ज्यादा है. राइडर्स को इसमें 6स्पीड मैनुअल या होंडा के खास का ऑप्शन मिलता है. बेहतर बैलेंस के लिए नया स्टील फ्रेम और सीट के नीचे सबटैंक दिया गया है. इसके अलावा 7इंच की टीएफटी टचस्क्रीन, 5.7इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले/एंड्रॉयड ऑटो और यूएसबीसी चार्जर जैसे आधुनिक फीचर्स तीनों में एक समान हैं.
स्टैंडर्ड वेरिएंट
तीनों मॉडल्स में सबसे बैलेंस है. इसमें 21इंच का फ्रंट और 18इंच का रियर स्पोक व्हील, 18.8लीटर का फ्यूल टैंक और इलेक्ट्रॉनिकली एडजस्टेबल शोवा सस्पेंशन मिलता है. इसकी सीट हाइट 850mm से 870mm के बीच है और वजन 237 किलोग्राम से शुरू होता है. आरामदायक राइडिंग के लिए हैंडलबार को थोड़ा ऊंचा और फुटपेग्स को पतला किया गया है.
एडवेंचर स्पोर्ट्स
अगर आपको हाईवे पर लंबा सफर करना पसंद है, तो एडवेंचर स्पोर्ट्स आपके लिए बना है. इसमें सबसे बड़ा 24.2लीटर का फ्यूल टैंक, सड़क पर बेहतर पकड़ के लिए 19इंच का अगला पहिया और सबसे कम सीट हाइट 830mm850mm मिलती है. इसमें हिलहोल्ड असिस्ट के साथ ‘होंडा सेंसिंग राइड’ का विकल्प भी है, जो रडार की मदद से अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंडस्पॉट और कोलिजन वॉर्निंग जैसे सेफ्टी फीचर्स देता है.
एंड्यूरो स्पोर्ट्स
इस लाइनअप में एंड्यूरो स्पोर्ट्स सबसे नया है. होंडा की रैली बाइक से प्रेरित इस मॉडल में ऊंचा फ्रंट फेंडर और शानदार रेसिंग कलर स्कीम दी गई है. यह खास तौर पर कच्चे और पथरीले रास्तों के लिए बनी है. इसमें इलेक्ट्रॉनिक की जगह मैनुअल एडजस्टेबल लॉन्गट्रैवल सस्पेंशन और 260mm का हाई ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. 228 किलोग्राम वजन के साथ यह सबसे हल्की अफ्रीका ट्विन है, हालांकि वजन कम रखने के लिए इसमें से रडार सेफ्टी फीचर्स हटा दिए गए हैं.