Entertainment

एक डायरी और 11 मौतों की मिस्ट्री, नेटफ्लिक्स की वो सीरीज जिसने सबको डरा दिया, फिर खुला खौफनाक राज

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्राइम और साइकोलॉजिकल थ्रिलर कंटेंट का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है. खासकर जब कहानी किसी असली घटना पर आधारित हो, तो दर्शकों की दिलचस्पी और भी बढ़ जाती है. ऐसी ही एक डॉक्यूमेंट्री ने रिलीज होते ही लोगों को हैरान कर दिया था, जिसमें एक ही परिवार के कई सदस्यों की रहस्यमयी मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया. ये कहानी सिर्फ एक क्राइम केस नहीं, बल्कि अंधविश्वास, साइकोलॉजिकल प्रेशर और पारिवारिक रहस्यों की ऐसी परतें खोलती है, जिसे देखकर दर्शक सन्न रह गए थे.

एक डायरी और 11 मौतों की मिस्ट्री, नेटफ्लिक्स की वो सीरीज जिसने सबको डरा दिया, फिर खुला खौफनाक राज
एक डायरी और 11 मौतों की मिस्ट्री, नेटफ्लिक्स की वो सीरीज जिसने सबको डरा दिया, फिर खुला खौफनाक राज

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं, उसका नाम ‘हाउस ऑफ सीक्रेट्स: द बुरारी डेथ्स’ है. इस सीरीज के बारे में अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपके देखने से पहले ही ये बता दें कि ये असल घटना पर आधारित डॉक्यू-सीरीज है. ये डॉक्यूमेंट्री दिल्ली के बुराड़ी इलाके में साल 2018 में हुई उस घटना पर बेस्ड है, जिसमें एक ही परिवार के 11 सदस्य अपने घर में मरे हुए पाए गए थे. सबसे चौंकाने वाली बात ये थी कि सभी शव एक ही तरीके से मिले थे और घर के अंदर से ऐसे सुराग मिले, जिन्होंने जांच एजेंसियों को भी उलझन में डाल दिया.

पूरा परिवार हो गया खत्म

शुरुआत की बात करें, तो ये एक ऐसी फैमिली थी, जो लोगों से घुल-मिलकर रहती थी. आस-पड़ोस सभी से इनके रिश्ते काफी अच्छे थे. घर के पास ही इनकी दुकान भी थी. एक ही पैटर्न पर चलने वाली इनकी जिंदगियों का असली सच उस वक्त बाहर आया, जब एक रोज सुबह इनके घर का कोई भी सदस्य घर से बाहर ही नहीं आया. जिसके बाद उनके एक पड़ोसी ने मामला जानने के लिए उनके घर में गया और देखा कि उनका पूरा परिवार ही खत्म हो चुका है.

केस बन गया था रहस्यमयी

पुलिस को जब मामले के बारे में बताया गया, तो पहले इसे सामूहिक आत्महत्या माना गया, लेकिन धीरे-धीरे सामने आई डायरी और नोट्स ने इस केस को और भी रहस्यमयी बना दिया. डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया कि परिवार लंबे समय से कुछ खास धार्मिक और आध्यात्मिक मान्यताओं का पालन कर रहा था. जांच में सामने आया कि परिवार के एक सदस्य के लिखे नोट्स में ऐसे निर्देश थे, जिनका पालन बाकी लोग कर रहे थे. इन नोट्स में अजीब तरह की रस्मों और कामों का जिक्र था, जिन्हें करने से कथित तौर पर जीवन में सुख और मुक्ति मिलने की बात कही गई थी.

सामूहिक अंधविश्वास का मामला

यही वजह मानी गई कि पूरा परिवार एक साथ इस घटना का हिस्सा बना. डॉक्यूमेंट्री की खास बात ये है कि इसमें सिर्फ पुलिस जांच ही नहीं, बल्कि पड़ोसियों, रिश्तेदारों और स्पेशलिस्ट की राय भी दिखाई गई है. साइकोलॉजिस्ट ने बताया कि कैसे सामूहिक विश्वास और मानसिक दबाव इंसान को ऐसे फैसले लेने पर मजबूर कर सकता है. वहीं परिवार को जानने वाले लोगों ने कहा कि बाहर से ये परिवार बिल्कुल सामान्य और खुशहाल नजर आता था, इसलिए इस घटना ने सभी को चौंका दिया.

चर्चित रियल-लाइफ थ्रिलर

रिलीज के बाद ये डॉक्यूमेंट्री सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गई. कई दर्शकों ने इसे बेहद डरावना और सोचने पर मजबूर करने वाला बताया. ये सिर्फ एक क्राइम स्टोरी नहीं, बल्कि इंसानी मानसिकता, अंधविश्वास और पारिवारिक प्रभाव की गहरी पड़ताल भी है. यही वजह है कि आज भी इस घटना और इस पर बनी डॉक्यूमेंट्री को ओटीटी की सबसे चर्चित रियल-लाइफ थ्रिलर में गिना जाता है. IMDb पर इस सीरीज को 7.4 रेटिंग मिली है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply