Gwalior Agra Greenfield Expressway: के और के के बीच ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू हो गया है। 4612 करोड़ रुपये की लागत से 88.4 किलोमीटर लंबे 6 लेन एक्सप्रेसवे को बनाया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से दोनों शहरों के बीच की दूरी करीब 32 किलोमीटर कम हो जाएगी।

कम समय में पूरा होगा सफर
एक्सप्रेसवे बनने के बाद आगरा से मुरैना का सफर 35 से 40 मिनट में पूरा हो सकेगा। वहीं, आगरा से ग्वालियर पहुंचने में करीब 60 से 65 मिनट लगेंगे। इस प्रोजेक्ट को मार्च 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
चंबल नदी पर बनेगा 1600 मीटर लंबा हैंगिंग ब्रिज
इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात चंबल नदी पर बनने वाला हैंगिंग ब्रिज है। मुरैना के ऐसाह गांव के पास इस पुल का निर्माण किया जा रहा है। इसकी कुल लंबाई करीब 1600 मीटर होगी। इसमें से 600 मीटर का हिस्सा नदी के ऊपर तारों के सहारे लटका होगा। इस पुल की खासियत यह है कि नदी के बीच में कोई पिलर नहीं बनाया जाएगा। इससे चंबल नदी में रहने वाले घड़ियाल, कछुओं और डॉल्फिन के प्राकृतिक रहवास पर असर नहीं पड़ेगा।
जलीय जीवों को शोर से बचाने की भी तैयारी
पुल से गुजरने वाले वाहनों की आवाज से जलीय जीवों को परेशानी न हो, इसके लिए साउंड बैरियर लगाए जाएंगे। इससे वाहनों के शोर को नदी के आसपास कम करने में मदद मिलेगी। फिलहाल पुल के निर्माण के लिए जमीन समतल करने और नदी के किनारों पर पिलर बनाने का काम चल रहा है। पुल का डेढ़ से दो साल में निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।
मार्च 2029 तक पूरा होगा एक्सप्रेसवे
नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रशांत मीणा के मुताबिक, ऐसाह घाट पर पुल का काम शुरू हो गया है। पूरी परियोजना को मार्च 2029 तक पूरा करने की समयसीमा तय की गई है। एक्सप्रेसवे बनने से ग्वालियर, मुरैना और आगरा के बीच सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही यात्रियों को कम दूरी में सफर पूरा करने की सुविधा मिलेगी।