SportsViral

‘मेरा शरीर थोड़ा कमजोर’…MS Dhoni ने कर दी संन्यास की पुष्टि? रैना के खुलासे से फैंस हैरान

MS Dhoni Retirement Updates IPL 2026: महेंद्र सिंह धोनी अब दोबारा आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में बतौर खिलाड़ी नजर आएंगे या नहीं? ये सवाल फिलहाल बना हुआ है. चोट के चलते धोनी 19वें सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाए. 18 मई 2026 की शाम चेपॉक में धोनी नजर आए, क्योंकि चेन्नई का अपने होम ग्राउंड पर इस सीजन का यह आखिरी मैच था. फैंस अपने चहेते खिलाड़ी ‘थाला’ की एक झलक पाने को बेताब थे. मैच खत्म होने के बाद धोनी टीम के साथ चेपॉक के मैदान का ‘लैप ऑफ ऑनर’ (चक्कर) लगा रहे थे, तब माहौल पूरी तरह विदाई जैसा था. पूरा स्टेडियम मायूसी में डूबा था.

‘मेरा शरीर थोड़ा कमजोर’…MS Dhoni ने कर दी संन्यास की पुष्टि? रैना के खुलासे से फैंस हैरान
‘मेरा शरीर थोड़ा कमजोर’…MS Dhoni ने कर दी संन्यास की पुष्टि? रैना के खुलासे से फैंस हैरान

दरअसल, फैंस इस सीजन में सिर्फ एक बार अपने ‘थाला’ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को पीली जर्सी पहनकर मैदान पर चौके-छक्के उड़ाते देखना चाहते थे, लेकिन गंभीर चोट ने उनसे यह मौका छीन लिया. धोनी ने चेपॉक में चेन्नई की बल्लेबाजी पूरी होने के बाद टीम फोटोशूट कराया और फिर मैच खत्म होने के बाद पूरे मैदान के चक्कर लगाकर फैंस का धन्यवाद किया, हालांकि उन्होंने संन्यास पर चुप्पी नहीं तोड़ी. ना कोई अलग से कार्यक्रम रखा गया और ना किसी भी तरह की विदाई दी गई.

धोनी ने रैना से आखिर क्या कहा?
भले ही धोनी ने आधिकारिक तौर पर संन्यास (Retirement) का ऐलान नहीं किया, लेकिन मैच के बाद उनके सबसे भरोसेमंद साथी सुरेश रैना (Suresh Raina) के साथ हुई बातचीत ने करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया है. धोनी के मुंह से निकले 5 शब्दों ने साफ कर दिया है कि शायद अब इस महान खिलाड़ी की दोबारा मैदान पर वापसी नहीं होगी.

Khabar Monkey

मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान सुरेश रैना ने खुलासा किया कि जब धोनी मैदान का चक्कर लगा रहे थे, तो रैना ने भावुक होकर उनसे आईपीएल 2027 में वापसी की गुहार लगाई. रैना ने धोनी से कहा, ‘भाई, आपने आईपीएल 2026 के लिए सिर्फ एक “मिस्ड कॉल” दी है. यह वैलिड (मान्य) नहीं मानी जाएगी. आपने इस सीजन में एक भी गेंद नहीं खेली, इसलिए फैंस आपको इस तरह जाने नहीं देंगे. आपको अगले साल फिर से मैदान पर लौटना ही होगा.’

धोनी ने अपने जवाब से संन्यास की पुष्टि कर दी?
सुरेश रैना की रिक्वेस्ट वाली जिद पर धोनी ने मुस्कुराते हुए जो जवाब दिया, उसने हर क्रिकेट प्रेमी को झकझोर कर रख दिया है. धोनी ने बेहद शांत और मार्मिक अंदाज में रैना से कहा, “नहीं यार, शरीर थोड़ा कमजोर है…” क्रिकेट के इतिहास में बड़े से बड़े कड़े फैसले पलक झपकते ही लेने वाले कैप्टन कूल ने कभी भी अपने करियर में इस तरह की लाचारी या कमजोरी नहीं दिखाई थी, लेकिन पहली बार धोनी के दिमाग और दिल से ज्यादा उनके ‘शरीर’ ने विदाई का सबसे स्पष्ट संकेत दे दिया है.

क्या ‘मुझे देखने दो’ में बची है कोई आखिरी उम्मीद?
धोनी का जवाब सुनकर सुरेश रैना ने हार नहीं मानी. उन्होंने धोनी को याद दिलाया कि पूरी दुनिया और उनके करोड़ों प्रशंसक उन्हें एक आखिरी बार खेलते हुए देखना चाहते हैं. इस पर धोनी ने पूरी तरह दरवाजे बंद न करते हुए सिर्फ इतना कहा कि “देखने दीजिए”. अब रैना का मानना है कि धोनी ने “देखने दीजिए” कहकर थोड़ी सी गुंजाइश छोड़ दी है. अगर उनका मन बदला, तो वे फिर से कड़ी मेहनत करेंगे और वापसी कर सकते हैं, लेकिन व्यापक संदर्भ कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं.

चोट ने बिगाड़ दिया पूरा खेल
दरअसल, आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही धोनी अपनी पिंडली की चोट से परेशान थे. सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी खुलासा किया था कि धोनी मैदान पर उतरने के लिए बेताब थे, लेकिन डॉक्टरों और मैनेजमेंट ने सावधानी बरतते हुए उन्हें नहीं उतारा, क्योंकि इस उम्र में एक और चोट उनके करियर को हमेशा के लिए खत्म कर सकती थी. नतीजा यह हुआ कि चेपॉक की वह रात बिना किसी विदाई भाषण और बिना किसी भव्य समारोह के गुजर गई. धोनी पीले रंग की जर्सी में मैदान के चारों ओर धीरे-धीरे चल रहे थे, दर्शकों का हाथ हिलाकर धन्यवाद कर रहे थे, लेकिन उनके बल्ले की वो गूंज गायब थी, जिसका इंतजार पूरा देश कर रहा था.

Leave a Reply