रविवार, 26 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Indian Idol Winner: ओडिशा की ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विजेता, मिला 20 लाख रुपये और ट्रॉफी का इनाम, जबलपुर के तनिष्क शुक्ला रहे रनर-अप​ | पत्नी को घर में जिंदा गाड़ा, तीन साल तक बोलता रहा झूठ, देख कांप जाएगी रूह​ | प्रेग्नेंसी में रोज टहलना क्यों है जरूरी? जानें इसके पीछे की वजह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

इस बीवी ने तो क्रूरता की सभी हदें कर दीं पार… जिससे की थी तीसरी शादी, उसी पति को जिंदा जलाकर मार डाला​

Unnao Crime News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कल्याणी मोहल्ले से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 56 वर्षीय हृदेश तिवारी को उनकी तीसरी पत्नी रानू और उसके मायके वालों ने कथित तौर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जला दिया. गंभीर रूप से झुलसे […]

Unnao Crime News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कल्याणी मोहल्ले से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 56 वर्षीय हृदेश तिवारी को उनकी तीसरी पत्नी रानू और उसके मायके वालों ने कथित तौर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जला दिया. गंभीर रूप से झुलसे वृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृतक की बेटी सोनम द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत और बयानों से इस खौफनाक वारदात की परतें उधड़ती चली गईं. सोनम ने बताया कि उसकी सगी मां का निधन साल 2023 में हो गया था. इसके बाद अक्टूबर 2024 में पिता हृदेश तिवारी ने रानू नामक महिला से कोर्ट मैरिज की थी. रानू की भी यह तीसरी शादी थी, जिसके पूर्व में एक पति की मौत हो चुकी थी और दूसरा उसे छोड़कर जा चुका था.

आरोप है कि शादी के बाद से ही रानू, हृदेश को ब्लैकमेल कर रही थी और लगातार पैसे व संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बना रही थी. दबाव में आकर हृदेश उसे आधा बिस्वा प्लॉट देने के लिए राजी हो गए थे.

रजिस्ट्री के दिन रची गई खौफनाक साजिश

गुरुवार को जब प्लॉट की रजिस्ट्री होनी थी, उसी दिन इस वारदात को अंजाम दिया गया. बेटी सोनम के अनुसार, गुरुवार दोपहर में जब उसके पिता बाथरूम गए, तभी सौतेली मां रानू और उसके मायके से आए परिजनों ने उन पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी. जब आसपास के लोगों ने हृदेश को जलते देखा, तो आरोपी महिला खुद को बचाने के लिए आग बुझाने का नाटक करने लगी. इस दौरान वह भी मामूली रूप से झुलस गई और फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती है.

पुलिस का बयान: सौतेली मां पर मुकदमा दर्ज

कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत ने बताया कि मृतक हृदेश तिवारी की बेटी सोनम की लिखित तहरीर के आधार पर आरोपी सौतेली मां रानू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और झुलसी आरोपी महिला का पुलिस कस्टडी में इलाज कराया जा रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY