शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर अब सीधे DM की जवाबदेही, CEO नवदीप रिणवा का सख्त आदेश​ | Varanasi News: वाराणसी में पुलिस टीम पर तस्करों का हमला, कांस्टेबल को मारी 3 गोली; हालत गंभीर​ | शर्मनाक! ई-रिक्शा खरीदने के लिए पिता ने बेच दिया 8 महीने का बेटा, 1.80 लाख में हुआ सौदा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन और इंडस्ट्री… 2017 के बाद UP में क्या-क्या बदला? CM योगी ने बताया​

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश में आए बड़े बदलावों का जिक्र किया. उन्होंनेकहा कि उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा है. उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर प्रदेशवासियों को 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में आए बदलाव से भी अवगत कराया. ने पिछली सरकार पर भी निशाना साधा और […]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश में आए बड़े बदलावों का जिक्र किया. उन्होंनेकहा कि उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा है. उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर प्रदेशवासियों को 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में आए बदलाव से भी अवगत कराया.

ने पिछली सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में वैश्विक निवेश आकर्षित करने की न स्पष्ट दृष्टि थी, न कोई ठोस कार्ययोजना, किन्तु डबल इंजन सरकार ने इस स्थिति को बदला. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व ने रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र से प्रदेश में निवेश एवं औद्योगिक विकास की नई कार्यसंस्कृति विकसित की.

सिंगापुर प्रतिनिधिमंडल के साथ आज होगी बैठक

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर कानूनव्यवस्था, पारदर्शी नीतियों और निवेश अनुकूल वातावरण से आज उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा है. इसी बढ़ते वैश्विक विश्वास को नई ऊंचाई देने के लिए आज सिंगापुर के डेलीगेशन के साथ बैठक में उत्तर प्रदेश में निवेश की नई संभावनाओं, वर्तमान परियोजनाओं को गति देने और निवेश को धरातल पर उतारकर उत्पादन शुरू करने पर चर्चा होगी.

वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि हर निवेश से नया उद्योग, हर उद्योग से नया रोजगार और हर रोजगार से परिवारों में खुशहाली के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY