शनिवार, 14 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
IND vs NZ: चौथे वनडे में गरमाया माहौल, टिम सिफर्ट और गुरनूर बराड़ के बीच हुई तीखी बहस; कोहली ने संभाला मोर्चा​ | UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के DM बदले​ | PAK vs SL 1st Test: Saud Shakeel 190 रन बनाकर भी रहे बदकिस्मत, महेला जयवर्धने की अनचाही लिस्ट में दर्ज हुआ नाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

इंडिया के फॉरेक्स रिजर्व में तगड़ा उछाल, 2.49 अरब डॉलर की बढ़ोतरी, सोने के भंडार में भी तेजी​

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार यानी फॉरेक्स रिजर्व में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है. भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 6 नवंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.49 अरब डॉलर बढ़कर 719.547 अरब डॉलर हो गया. इससे पहले वाले सप्ताह में इसमें […]

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार यानी फॉरेक्स रिजर्व में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है. भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 6 नवंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.49 अरब डॉलर बढ़कर 719.547 अरब डॉलर हो गया. इससे पहले वाले सप्ताह में इसमें 2.691 अरब डॉलर की गिरावट आई थी और यह घटकर 717.056 अरब डॉलर रह गया था. इस बार विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह सोने के भंडार में हुई तेज बढ़ोतरी रही.

आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा मानी जाने वाली फॉरेन करेंसी असेट्स में भी बढ़ोतरी हुई है. सप्ताह के दौरान ये 232 मिलियन डॉलर बढ़कर 591.350 अरब डॉलर पर पहुंच गईं. विदेशी मुद्रा संपत्तियों में यूरो, ब्रिटिश पाउंड और जापानी येन जैसी दूसरी विदेशी मुद्राओं की कीमतों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है. डॉलर के मुकाबले इन मुद्राओं की कीमत बढ़ने या घटने से भारत के विदेशी मुद्रा भंडार के कुल मूल्य में भी बदलाव आता है.

गोल्ड रिजर्व में आई तेजी

वहीं, इस सप्ताह गोल्ड रिजर्व में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली. आरबीआई के मुताबिक, भारत का गोल्ड रिजर्व 2.205 अरब डॉलर बढ़कर 104.796 अरब डॉलर हो गया. इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की ओर से मिलने वाले विशेष आहरण अधिकार यानी एसडीआर में 52 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई. यह बढ़कर 18.610 अरब डॉलर पर पहुंच गया. वहीं, आईएमएफ में भारत की रिजर्व पोजीशन भी 1 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.791 अरब डॉलर हो गई.

इस वक्त हाई लेवल पर था फॉरेक्स रिजर्व

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 785.706 अरब डॉलर के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था. उस समय विदेशों में रहने वाले भारतीयों से जमा राशि जुटाने के लिए बैंकों को विशेष रियायती स्वैप सुविधा दी गई थी. इसके तहत बैंकों ने रिकॉर्ड 133 अरब डॉलर जुटाए थे, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी बढ़ोतरी हुई थी. हालांकि, इसके बाद से इसमें लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी. अब ताजा सप्ताह में हुई बढ़ोतरी से इस गिरावट पर कुछ हद तक ब्रेक लगा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY