SportsViral

आरसीबी के लिए इस सीजन सबसे ज्यादा रन किसने बनाए, 2 ही बल्लेबाज निकले 500 के पार

आरसीबी के लिए इस सीजन सबसे ज्यादा रन किसने बनाए, 2 ही बल्लेबाज निकले 500 के पार

आरसीबी ने एक बार फिर से आईपीएल का खिताब अपने नाम कर इतिहास बना दिया है। वैसे तो जब कोई टीम किसी टूर्नामेंट में ​चैंपियन बनती है तो ये पूरी टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती है, लेकिन फिर भी कुछ खिलाड़ी ऐसे जरूर होते हैं, जिसकी भूमिका बड़ी होती है। इस साल आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं। केवल दो ही बल्लेबाज 500 का आंकड़ा पार कर पाए हैं। चलिए जरा देखते हैं इस साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं। 

आरसीबी के लिए इस सीजन सबसे ज्यादा रन किसने बनाए, 2 ही बल्लेबाज निकले 500 के पार
आरसीबी के लिए इस सीजन सबसे ज्यादा रन किसने बनाए, 2 ही बल्लेबाज निकले 500 के पार

विराट कोहली ने बनाए 600 से अधिक रन, रजत पाटीदार भी 500 के पार

विराट कोहली ने इस साल के आईपीएल में 16 मैच खेलकर 675 रन बनाए हैं। एक बार तो वे ऑरेंज कैप की रेस में भी आ गए थे, लेकिन टूर्नामेंट खत्म होते होते बाकी बल्लेबाज उनसे आगे निकल गए। हालां​कि इसके बाद भी उनका टॉप 5 में है। इसके बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रजत पाटीदार रहे, जो आरसीबी के कप्तान भी हैं। उन्हीं की कप्तानी में आरसीबी ने बैक टू ​बैक दो बार ट्रॉफी जीती है। रजत पाटीदार ने 15 मैच खेलकर 501 रन बनाए हैं। इन दो के अलावा आरसीबी का और कोई भी बल्लेबाज 500 का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। 

देवदत्त पडिक्कल और टिम डेविड का भी योगदान

इन दो के बाद तीसरे नंबर पर देवदत्त पडिक्कल का नाम आता है। जिन्होंने 16 मैच खेलकर 464 रन बनाए हैं। इसके बाद टिम डेविड हैं, जिन्होंने 16 मैच खेलकर 305 रन अपने नाम किए हैं। रनों के मामले में बाकी किसी बल्लेबाज का बहुत बड़ा योगदान नहीं रहा। 

Khabar Monkey

भुवनेश्वर कुमार ने आरसीबी के लिए झटके सबसे ज्यादा विकेट

इस बीच विकेट लेने के मामले में भुवनेश्वर कुमार ने बाजी मारी है। उन्होंने 16 मैच खेलकर 28 विकेट चटकाए। वे पर्पल कैप जीतने से एक विकेट से चूक गए। 29 विकेट लेकर गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाड़ा ने पर्पल कैप जीत ली। रसिख सलाम दार ने 12 मैच खेलकर ही 19 विकेट चटका दिए। जोश हेजलवुड ने भी 13 मैच खेले और 15 विकेट चटकाए। हालांकि बाकी गेंदबाजों भी कमाल की गेंदबाजी कर अपनी टीम की जीत में अहम ​भूमिका अदा की, उन्हें कम करके नहीं आंका जा सकता। देखना होगा कि अगले सीजन टीम अब कैसा प्रदर्शन करने में कामयाब होती है, उस पर नजर रहेगी।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply