गर्मियों के मौसम सबसे अधिक किसी फल का सेवन किया जाता है तो वह है ‘फलों का राजा’ आम। इस मौसम में आम को लोग कई तरह से खाना पसंद करते हैं। कच्चे आम की चटनी, पके हुए, आम का शेक से लेकर आचार तक बनाया जाता है। लेकिन सबसे बड़ी समस्या पके हुए आम को छीलने में आती है। छीलते समय आम का रस और उसकी चिपचिपाहट हाथों में लग जाती है, जिससे हाथ गंदे और चिपचिपे हो जाते हैं। इसके साथ ही कई बार रस कपड़ों पर गिर जाते हैं और चाकू से छीलने पर काफी सारा गूदा छिलके के साथ ही निकल जाता है। ऐसे में लोग आम छीलने के आसान और साफ-सुथरे तरीके ढूंढते रहते हैं। हालांकि, तीन तरीके हैं जिसकी मदद से आप बिना हाथ को गंदे किए आसानी से आम को छील सकते हैं।

बिना हाथ गंदे किए आम को छीलने का आसान तरीका
सबसे पहले आम को अच्छे से धो लें। अब एक चाकू की मदद से आम को बीच से दो बड़े हिस्सों में काट लें और बीच वाला बीज अलग कर दें। इसके बाद एक स्टील या कांच का गिलास लें और आम के एक हिस्से को छिलके की तरफ से गिलास के किनारे पर रख दें और धीरे-धीरे नीचे की ओर दबाएं। जैसे ही आप हल्का दबाएंगे, आम का गूदा अपने आप छिलके से अलग होकर गिलास के अंदर आ जाएगा। ऐसे में बिना हाथ गंदा किए आप आम को आसानी से छिल सकते हैं।
Khabar Monkey
चम्मच वाला तरीका अपनाएं
आम के पल्प चम्मच के जरिए भी जल्दी और साफ तरीके से निकाल सकते हैं। इसके लिए पके हुए आम को चाकू की मदद से बीच से काटकर दो बराबर हिस्सों में कर लें और बीच अलग करें। इसके बाद एक साफ चम्मच से आम के दोनों हिस्सों के अंदरूनी गूदे को धीरे-धीरे खुरचते हुए निकालें। चम्मच को हल्के हाथ से चलाएं ताकि पूरा गूदा आसानी से छिलके से अलग होकर निकल आए। इस तरीके में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और हाथ भी साफ रहते हैं।
जाली शेप में कट
आम को बिना हाथ गंदा किए तीसरा तरीका जाली कट (ग्रिड कट) है। इसके लिए आम को चाकू की मदद से बीच से काटकर दो हिस्सों में कर लें और बीच को अलग कर दें। इसके बाद आम के एक हिस्से को लें और गूदे की तरफ चाकू से हल्के-हल्के कट लगाएं। पहले सीधे कट लगाएं और फिर उसी पर क्रॉस कट लगाएं, इससे आम के अंदर जाली जैसा पैटर्न बन जाएगा। कट ऐसा लगाएं कि वह केवल गूदे तक ही जाए, छिलका न कटे। इसके बाद आम के छिलके को बाहर की तरफ हल्का सा दबाएं। जैसे ही आप दबाएंगे, कटे हुए आम के छोटे-छोटे टुकड़े बाहर की तरफ उभर आएंगे। अब आप इन्हें चम्मच की मदद से आसानी से निकाल सकते हैं। ऐसे में आम बिना हाथ गंदा किए आम को निकाल सकते हैं।





