EntertainmentViral

आधी रात कमरे में घुसा डायरेक्टर, एक्ट्रेस को दी धमकी, बोलाः बच्ची नहीं हो, करना पडेगा

एक्ट्रेस संदीपा विर्क ने पंजाबी इंडस्ट्री की पोल खोली है. उन्होंने बताया कैसे डायरेक्टर और हीरो ने उनसे काम के बदले फेवर की मांग की थी.

आधी रात कमरे में घुसा डायरेक्टर, एक्ट्रेस को दी धमकी, बोलाः बच्ची नहीं हो, करना पडेगा
आधी रात कमरे में घुसा डायरेक्टर, एक्ट्रेस को दी धमकी, बोलाः बच्ची नहीं हो, करना पडेगा

एक पॉडकास्ट में उनका दर्द छलका. संदीपा ने कहा- फिल्म की शूटिंग के बाद आधी रात को मेरे रूम में डायेक्टर आए. उन्होंने शराब पी हुई थी. वो मेरे बेड पर बैठ गए.

उन्होंने कहा- मैं आया हूं तो तुम्हें कॉम्प्रोमाइज करना ही होगा. मैं हैरान थी. मैंने उनसे कहा- आप कैसी बात कर रहे हो. तब वो बोले- आपको पता है मैं यहां पर क्यों आया हूं. आप कोई बच्ची नहीं हो.

संदीपा ने जब डायरेक्टर की डिमांड को पूरा करने से इनकार किया तो उन्होंने फिल्म से बाहर निकालने की धमकी दी.

एक्ट्रेस ने कहा कि वो शर्तों पर काम नहीं कर सकतीं. वो मूवी के लिए 7 दिनों का शूट कर चुकी थीं. उन्होंने डायरेक्टर से कहा कि निकाल दो मुझे.

उन्होंने फिल्म के लीड हीरो और प्रोड्यूसर से डायरेक्टर की शिकायत की थी. लेकिन सबने अपने हाथ खींचे. प्रोड्यूसर ने कॉम्प्रोमाइज करने की सलाह दी.

संदीपा के साथ ऐसा वाकया एक बार फिर हुआ था. फिल्म की शूटिंग के वक्त हीरो ने उनसे कॉम्प्रोमाइज करने की डिमांड रखी थी.

Khabar Monkey

हीरो ने कहा था कि मेरे वाले होटल में शिफ्ट हो जाओ. फोटोशूट के दौरान भी उसने बदतमीजी की थी. उसने कहा जब तक बात नहीं मानोगी शूट नहीं करूंगा.

संदीपा के मुताबिक, लेडी प्रोड्यूसर उनसे कहती थीं- कर ले कॉम्प्रोमाइज, क्या फर्क पड़ता है. पंजाब इंडस्ट्री में बहुत कुछ हो रहा है. म्यूजिक वीडियो के लिए भी उनसे अश्लील डिमांड हुई थी.

इन सभी वाकयों की वजह से वो पंजाबी इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं. उनका कहना है जब कोई क्लीन इंटेशन के साथ प्रोजेक्ट लेकर आएगा, वो उसमें जरूर काम करेंगी.

Leave a Reply