रविवार, 16 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Earring Designs For Festive Season: झुमकों के बिना एथनिक लुक है अधूरा, फेस्टिवल के लिए यहां देखें डिजाइन​ | PM Kisan: 4 भाइयों के नाम है जमीन तो क्या सभी को मिलेगा ₹6,000 का लाभ? जानें क्या कहता है PM Kisan का नियम​ | दांतों और मसूड़ों को बीमारियों से बचाएं, रोज अपनाएं ये हेल्दी आदतें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में फहराया उत्तर प्रदेश का सबसे ऊंचा झंडा, तिरंगे को ऊपर तक पहुंचाने में लगे 6 मिनट… कितनी है ऊंचाई?​

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में देशभक्ति और उल्लास का अद्भुत माहौल देखने को मिला. संस्थान में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत धूमधाम और गरिमा के साथ मनाया गया. इस ऐतिहासिक मौके पर यूनिवर्सिटी परिसर में स्थापित उत्तर प्रदेश के सबसे ऊंचे 220 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज […]

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में देशभक्ति और उल्लास का अद्भुत माहौल देखने को मिला. संस्थान में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत धूमधाम और गरिमा के साथ मनाया गया. इस ऐतिहासिक मौके पर यूनिवर्सिटी परिसर में स्थापित उत्तर प्रदेश के सबसे ऊंचे 220 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर तिरंगे को सलामी दी गई.

समारोह के मुख्य अतिथि एवं यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर जहीरुद्दीन ने रिमोट बटन दबाकर मोटर प्रणाली से संचालित इस विशालकाय राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया. विशालकाय ध्वजदंड पर 220 फीट की ऊंचाई तक तिरंगे को पूरी शान के साथ पहुंचने में लगभग 6 मिनट का समय लगा.

ध्वजारोहण के तुरंत बाद मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के छात्रछात्राओं ने एक सुर में राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी. इस दौरान विद्यार्थियों के चेहरे पर राष्ट्रभक्ति का उत्साह और गर्व साफ झलक रहा था. समारोह में यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों के छात्रछात्राएं, प्राध्यापक, प्रशासनिक कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वाइस चांसलर प्रोफेसर जहीरुद्दीन ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इस ऐतिहासिक ध्वजदंड के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस 220 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना वर्ष 2016 में यूनिवर्सिटी के संस्थापक एवं चांसलर मोहम्मद आजम खान द्वारा की गई थी.

प्रोफेसर जहीरुद्दीन ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि 220 फीट की ऊंचाई वाला यह राष्ट्रीय ध्वज संपूर्ण उत्तर प्रदेश में सबसे ऊंचा तिरंगा है, जो रामपुर ही नहीं बल्कि पूरे राज्य के लिए एक गौरव का प्रतीक है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस अवसर पर युवाओं से देश की अखंडता, संप्रभुता और उन्नति में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आह्वान किया.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY