नेशनल डेस्क: शुभेंदु अधिकारी ने आज पश्चिम बंगाल के सीएम के तौर पर शपथ ग्रहण की है। यह दिन राज्य के इतिहास के पन्नों में जुड़ गया है। शपथ ग्रहण के दौरान शुभेंदु के साथ पीएम मोदी भी मौजूद रहे। इसके अलावा वहां पर मौजूद लोगों का जोश भी काफी हाई था। इस दौरान एक औपचारिक कार्यक्रम के बीच एक ऐसी मानवीय तस्वीर सामने आई जिसने सबका दिल जीत लिया।

जब पीएम मोदी ने छुए बुजुर्ग के पैर
पीएम मोदी जैसे ही मंच पर पहुंचे, उन्होंने सबसे पहले वहां पर मौजूद एक बुजुर्ग शख्स का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पीएम ने उन्हें काफी देर तक गले लगाए रखा, जिससे वह बुजुर्ग भावुक हो गए और उनकी आँखों में आँसू छलक आए। पीएम मोदी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई।
कौन हैं माखनलाल सरकार?
जांच में सामने आया कि वह बुजुर्ग कोई और नहीं बल्कि बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के सबसे वरिष्ठ स्तंभों में से एक, 98 वर्षीय माखनलाल सरकार हैं। माखनलाल जी आजादी के बाद से ही जमीनी स्तर पर राष्ट्रवादी आंदोलनों से जुड़े रहे हैं। साल 1952 में वह डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर में तिरंगा फहराने के आंदोलन का हिस्सा थे, जिस दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। 1980 में भाजपा की स्थापना के बाद, उन्होंने उत्तर बंगाल के जिलों (जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और पश्चिम दिनाजपुर) में संगठन को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने मात्र एक वर्ष में 10,000 से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा। 1981 से लगातार सात वर्षों तक वे जिला अध्यक्ष रहे, जो उस समय के संगठनात्मक नियमों के हिसाब से एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।
Khabar Monkey
बंगाल में ‘नया युग’
ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के साथ ही बंगाल में भाजपा की औपचारिक सत्ता का श्रीगणेश हुआ। माखनलाल सरकार जैसे पुराने कार्यकर्ताओं को मंच पर स्थान देना और पीएम मोदी का उनके प्रति यह सम्मान, पार्टी द्वारा अपने समर्पित ‘पुराने गार्ड्स’ को दिए गए महत्व का एक बड़ा संदेश माना।





