DA Hike : कर्मचारियों को जुलाई 2026 के में बढ़ोतरी का इंतजार है। इसके साथ ही कर्मचारी 8वें वेतन आयोग को लेकर भी उम्मीद लगाए बैठे हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जुलाई के लिए में 3 से 4 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है। अगर 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो महंगाई भत्ता 60% से बढ़कर 64% हो सकता है। हालांकि, अभी सरकार की ओर से जुलाई 2026 के को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए 64%को फिलहाल एक संभावित अनुमान के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

जनवरी में 2% बढ़ा था DA
आमतौर पर साल में दो बार महंगाई भत्ते में बदलाव करती है। पहला संशोधन जनवरी और दूसरा जुलाई से लागू होता है। 2026 की शुरुआत में DA में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की गई, जिसके बाद महंगाई भत्ता 58% से बढ़कर 60% हो गया। अब जुलाई 2026 के लिए एक और बढ़ोतरी की चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 3 या 4 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है।
AICPIIW तय करेगा कितनी होगी बढ़ोतरी
केंद्रीय कर्मचारियों के DA की गणना All India Consumer Price Index for Industrial Workers के आंकड़ों के आधार पर की जाती है। इसी वजह से हर महीने जारी होने वाले महंगाई के आंकड़ों पर कर्मचारियों की नजर रहती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, औद्योगिक महंगाई से जुड़े आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई है, जिसके आधार पर जुलाई के में वृद्धि की उम्मीद मजबूत हुई है। हालांकि, अंतिम फैसला की घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा।
64% DA होने पर कितनी बढ़ेगी सैलरी?
अगर अनुमान के मुताबिक DA 60% से बढ़कर 64% हो जाता है, तो कर्मचारियों को मौजूदा DA के मुकाबले अतिरिक्त रकम मिलेगी। उदाहरण के तौर पर, 18,000 रुपये बेसिक पे वाले कर्मचारी को 60% DA के हिसाब से 10,800 रुपये मिलते हैं। 64% DA होने पर यह रकम बढ़कर 11,520 रुपये हो जाएगी। यानी DA में 720 रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी होगी। इसी तरह 25,500 रुपये बेसिक पे पर DA 15,300 रुपये से बढ़कर 16,320 रुपये, 35,400 रुपये बेसिक पे पर 21,240 रुपये से बढ़कर 22,656 रुपये और 44,900 रुपये बेसिक पे पर 26,940 रुपये से बढ़कर करीब 28,736 रुपये हो सकता है। ध्यान रहे कि ये सिर्फ DA में बदलाव का हिसाब है। वास्तविक मासिक वेतन पर दूसरे भत्तों और कटौतियों का भी असर पड़ता है।
8th Pay Commission पर क्या चल रहा है?
के अलावा केंद्रीय कर्मचारियों की नजर 8th Pay Commission पर भी है। आयोग के स्तर पर परामर्श प्रक्रिया जारी है और कर्मचारी संगठन वेतन बढ़ोतरी को लेकर अपनी मांगें रख रहे हैं। इन मांगों में Fitment Factor को मौजूदा 2.57 से बढ़ाकर करीब 3.83 करने की मांग भी शामिल है। Fitment Factor के आधार पर नए मूल वेतन की गणना की जाती है।
ये भी पढ़ें:
सरल भाषा में समझें तो इसका फॉर्मूला है:
वर्तमान Basic Pay × Fitment Factor = संभावित नया Basic Pay
7वें वेतन आयोग में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू होने के बाद न्यूनतम बेसिक सैलरी 7,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये हुई थी। हालांकि, 8वें वेतन आयोग में अंतिम फिटमेंट फैक्टर कितना होगा, यह अभी तय नहीं हुआ है।
8th Pay Commission कब लागू होगा?
8वें वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को किया गया था और आयोग को अपनी रिपोर्ट देने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। इसके बाद आयोग की सिफारिशों की सरकार समीक्षा करेगी और उन्हें स्वीकार करने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। इसलिए अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि कर्मचारियों की बेसिक सैलरी या पेंशन में कितना वास्तविक इजाफा होगा। DA Hike और 8th Pay Commission से जुड़े अंतिम आंकड़े सरकार के आधिकारिक फैसले के बाद ही स्पष्ट होंगे।
ये भी पढ़ें: