Viral

अमेरिका-ईरान समझौते के करीब, ट्रम्प ने शर्तें गिनाईं:होर्मुज खुलेगा, माइंस हटेंगी

अमेरिका और ईरान के बीच जल्द ही समझौता हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यह दावा किया है। उन्होंने संभावित समझौते की कई शर्तों का खुलासा करते हुए दावा किया कि दोनों पक्ष होर्मुज स्ट्रेट, परमाणु कार्यक्रम और समुद्री सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सहमति के करीब पहुंच गए हैं।

अमेरिका-ईरान समझौते के करीब, ट्रम्प ने शर्तें गिनाईं:होर्मुज खुलेगा, माइंस हटेंगी
अमेरिका-ईरान समझौते के करीब, ट्रम्प ने शर्तें गिनाईं:होर्मुज खुलेगा, माइंस हटेंगी

ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ईरान को यह मानना होगा कि वह कभी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा। उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को तुरंत पूरी तरह खोला जाएगा और वहां से गुजरने वाले जहाजों पर किसी तरह का टोल नहीं लगाया जाएगा। दोनों दिशाओं में जहाजों की आवाजाही बिना रोक-टोक जारी रहेगी।

ट्रम्प के मुताबिक होर्मुज में बिछाई गई सभी समुद्री माइंस हटाई जाएंगी। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका पहले ही कई माइंस को नष्ट कर चुका है, जबकि बाकी माइंस ईरान हटाएगा या नष्ट करेगा।

ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम भंडार को अमेरिका, ईरान और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के समन्वय से बाहर निकालकर नष्ट किया जाएगा।

ट्रम्प बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा: ट्रम्प ने कहा कि संभावित समझौते में ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा। अमेरिका नौसैनिक नाकेबंदी हटाएगा और होर्मुज स्ट्रेट में किसी तरह का टोल नहीं लगेगा।

होर्मुज टोल पर अमेरिका की ओमान को चेतावनी: अमेरिका ने कहा कि अगर ओमान ने ईरान की टोल वसूली व्यवस्था का साथ दिया, तो शामिल देशों, कंपनियों और लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ईरान बोला- अमेरिका की बातों पर भरोसा नहीं: ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा कि तेहरान सिर्फ कार्रवाई पर भरोसा करता है। जब तक अमेरिका कदम नहीं उठाएगा, ईरान भी कोई रियायत नहीं देगा।

ईरान बोला- 24 घंटे में 24 जहाजों को होर्मुज से गुजरने दिया: ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 24 जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दी गई। ईरान के मुताबिक समुद्री ट्रैफिक को नियंत्रित तरीके से चलाया जा रहा है।

लेबनान में इजराइल की नई चेतावनी: इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों के लोगों को घर खाली करने को कहा। सेना का दावा है कि वहां हिजबुल्लाह के खिलाफ बड़े ऑपरेशन की तैयारी चल रही है।

ईरान बोला- अमेरिका होर्मुज पर नियंत्रण पाने में नाकाम
होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की निगरानी के लिए बनाए गए ईरान के नए संगठन पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी (PGSA) ने कहा अमेरिका युद्ध और कूटनीति के जरिए होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण पाने में नाकाम रहा है।

PGSA ने एक्स पर पोस्ट कर उस पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों की आलोचना की है। संगठन ने कहा कि उसका काम बिना किसी रुकावट के जारी रहेगा। ईरानी संस्था ने कहा कि वह दोस्ताना देशों जहाजों को आवाजाही की अनुमति देती रहेगी, ताकि समुद्री रास्ते पर नेविगेशन जारी रहे।

Khabar Monkey

वहीं, वॉशिंगटन का आरोप है कि ईरान इस संस्था के जरिए होर्मुज से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों से अवैध शुल्क वसूल रहा है और यह पैसा इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) तक पहुंचाया जा रहा है।

ईरान को ₹25 लाख करोड़ का फंड देने का प्रस्ताव
अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित 60 दिन के युद्धविराम समझौते को लेकर डिटेल्ड शर्ते सामने आई है। इसमें ईरान के लिए 300 अरब डॉलर यानी करीब 25 लाख करोड़ रुपए के रीकंस्ट्रक्शन फंड और अमेरिकी कंपनियों के निवेश का प्रस्ताव दिया गया है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों के बीच नए ड्राफ्ट समझौते पर बातचीत चल रही है। समझौते के पहले चरण में लड़ाई रोकने, होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही फिर से शुरू करने और इलाके में तनाव कम करने पर जोर है।

ईरान बोला- अब्राहम अकॉर्ड्स थोपना मंजूर नहीं
ईरान ने डोनाल्ड ट्रम्प की उस पहल को खारिज कर दिया है, जिसमें कई मुस्लिम देशों को अब्राहम अकॉर्ड्स में शामिल होने की बात कही गई थी।

भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली ने कहा कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता का कोई भी ढांचा जमीनी हकीकत और क्षेत्र के देशों के हितों पर आधारित होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विदेशी दबाव में किए गए समझौते लंबे समय तक नहीं टिकते। कई देश इस प्रस्ताव से सहमत नहीं हैं और क्षेत्र पर ऐसे समझौते थोपना पूरी तरह अस्वीकार्य है।

ट्रम्प बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा
ट्रम्प ने कहा कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट जहाजों के लिए पूरी तरह खुला रहेगा और वहां किसी तरह का टोल नहीं लगाया जाएगा।

ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकेबंदी हटा रहा है। साथ ही ईरान का एनरिच्ड यूरेनियम भी नष्ट किया जाएगा। यह पहाड़ों के नीचे दबे परमाणु ठिकानों में मौजूद है, जिन्हें 11 महीने पहले अमेरिकी B-2 बॉम्बर्स ने निशाना बनाया था। ट्रम्प ने कहा कि अब समझौते पर अंतिम फैसला जल्द लेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के पास 60% तक एनरिच्ड 440 किग्रा यूरेनियम मौजूद है।

Leave a Reply