पश्चिम बंगाल इस वक्त चुनावी हलचल के कारण सुर्खियों में है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जिसके बाद अब मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं कि, बीजेपी किसके हाथों में राज्य की कमान सौंपती है। इस बीच लोग पश्चिम बंगाल से जुड़ी कई चीजों को लेकर भी इंटरनेट पर खोजबीन कर रहे हैं। खासतौर पर वहां के व्यंजनों को लेकर। रसगुल्ला, रसमलाई, सोरशे इलिश और चिंगरी माछेर मलाई करी जैसे कई और पश्चिम बंगाल के व्यंजन अपने स्वाद और बनाने के तरीके के चलते देश-दुनिया में प्रसिद्ध हैं।

पश्चिम बंगाल के लोकप्रिय व्यंजनों में एक नाम काठी रोल का भी शामिल है, जो भारत के सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फूड्स में गिना जाता है। काठी रोल की जड़ें पश्चिम बंगाल से जुड़ी हुई हैं। माना जाता है कि इसकी उत्पत्ति कोलकाता में हुई थी। ऐसे में आइए जानते हैं बंगाली स्टाइल में वेज काठी रोल बनाने की आसान विधि क्या है।
पराठे के लिए समाग्री
1 कप मैदा
1 कप गेहूं का आटा
पराठा सेंकने के लिए तेल या घी
आटा गूंथने के लिए पानी
स्वादानुसार नमक
स्टफिंग के लिए सामग्री
200 ग्राम पनीर (कद्दूकस किया हुआ या क्यूब्स)
1 शिमला मिर्च (बारीक कट हुई)
1 प्याज (लंबे स्लाइस में कटा हुआ)
1 टमाटर (वैकल्पिक)
1-2 उबले आलू (मैश किए हुए)
स्वादानुसार नमक
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा छोटा चम्मच हल्दी
आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
पकाने के लिए तेल
चटनी/सॉस बनाने का सामग्री
हरी चटनी (धनिया-पुदीना)
टोमैटो केचप
गार्निश के लिए कच्चा प्याज (बारीक कटा) और नींबू का रस
वेज काठी रोल बनाने की आसान विधि
सबसे पहले मैदा और गेहूं का आटा मिलाएं, फिर उसमें नमक डालें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें और 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें।
अब एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें। उसमें प्याज और शिमला मिर्च डालकर हल्का भून लें। अब मैश किया आलू और पनीर डालें। इसके बाद इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला और चाट मसाला डालकर अच्छी तर मिला लें और 3-4 मिनट तक भूनने के बाद गैस बंद कर दें। इतने देर में आपकी स्टफिंग तैयार हो जाएगी। अब इसे अलग बाउल में निकाल लें, ताकि भरने में आसानी हो।
अब आटे की लोई लेकर पतला पराठा बेल लें। तवे पर तेल या घी लगाकर पराठे को सुनहरा और कुरकुरा सेक लें। गर्म पराठे पर हरी चटनी या केचप लगाएं। तैयार स्टफिंग को बीच में रखें और ऊपर से कटा प्याज व नींबू का रस डालें। अब इसे अच्छे से रोल कर लें और बीच से काटकर गरमागरम परोसे।
Khabar Monkey
इस तरह आप घर पर आसानी से हेल्दी और स्वादिष्ट पश्चिम बंगाल का मशहूर वेज काठी रोल तैयार कर सकते हैं। इन्हें न सिर्फ बच्चे बल्कि बड़े भी पसंद करेंगे। इस रोल को आप बच्चों की टिफिन में देने के साथ ही ऑफिस भी ले जा सकते हैं।





