अफगानिस्तान (Afghanistan National Cricket Team) के स्टार मिस्ट्री स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर माना जाता है. राशिद खान को भारत (India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) की नागरिकता ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने दोनों ही देशों की नागरिकता लेने से इनकार कर दिया था. राशिद खान ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें भारत की नागरिकता ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने ये ऑफर लेने से इनकार कर दिया.

वहीं ऑस्ट्रेलिया के बारे में उन्होंने इस तरह का कोई खुलासा नही किया है, लेकिन अब राशिद खान (Rashid Khan) के बारे में यह खुलासा उनसे जुड़ी नई किताब “Rashid Khan: From Streets to Stardom” में हुआ है. यह किताब 20 अप्रैल को लॉन्च होनी है. राशिद पर यह किताब लेखक मोहम्मद हांद जाफर ने लिखी है.
“Rashid Khan: From Streets to Stardom” बुक में हुआ ये खुलासा
“मुझे इस तरह के ऑफर ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों से मिले हैं. लेकिन मैंने उनसे कहा कि अगर मैं अपने देश के लिए नहीं खेलता हूं तो मैं किसी दूसरे देश की तरफ से भी नहीं खेलूंगा.”
बीसीसीआई अधिकारी ने दिया था राशिद खान को भारत से खेलने का ऑफर
राशिद खान ने खुद इस बात का खुलासा किया था. आईपीएल 2023 के दौरान राशिद खान ने बताया था कि उन्हें बीसीसीआई की तरफ से भारत से खेलने का ऑफर मिला था. राशिद खान को लेकर इस किताब में खुलासा हुआ है. राशिद खान के माध्यम से इस किताब के हवाले से उन्होंने कहा कि
“मैं बीसीसीआई अधिकारी से मिलने गया. हमने बात करना शुरू किया और उन्होंने कहा कि तुम्हारे देश में हालात काफी खराब हैं. भारत में आकर रहो. हम तुम्हें भारतीय दस्तावेज देंगे, यहां रहो, यहां क्रिकेट खेलो. उन्होंने जो कुछ कहा उससे मैं हैरान था और समझ नहीं पाया कि क्या कहूं. लेकिन मैं हंसा और कहा कि बहुत शुक्रिया. मैं अपने देश अफगानिस्तान के लिए खेल रहा हूं.”





