DharamViral

अधिक मास की पूर्णिमा पर करें कौड़ी के 3 आसान उपाय, मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर खुशियों से भर देंगी झोली

Adhik Maas Purnima Upay: अधिक मास की पूर्णिमा तिथि को हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है। यह तिथि 3 साल में एक बार आती है इसलिए इस दिन किए जाने वाले उपायों को शुभ फल कई गुना अधिक आप पाते हैं। ज्येष्ठ अधिक मास के स्वामी विष्णु भगवान है और पूर्णिमा तिथि को माता लक्ष्मी के पूजन के लिए बेहद खास माना जाता है। ऐसे में अगर आप कौड़ी से जुड़े कुछ उपाय ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा के दिन करते हैं तो धन-धान्य और सुख-समृद्धि की आपको प्राप्ति हो सकती है। आज ऐसे ही उपायों के बारे में हम आपको जानकारी देंगे। आपको बता दें कि ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा 30 मई 2026 को है। 

अधिक मास की पूर्णिमा पर करें कौड़ी के 3 आसान उपाय, मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर खुशियों से भर देंगी झोली
अधिक मास की पूर्णिमा पर करें कौड़ी के 3 आसान उपाय, मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर खुशियों से भर देंगी झोली

धन-धान्य की प्राप्ति के लिए कौड़ी का उपाय 

अधिक मास की पूर्णिमा की रात में आपको माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए और पूजा के दौरान 11 पीली कौड़ियां माता को अर्पित करनी चाहिए। पूजा के बाद इन कौड़ियों को लाल या पीले रंग के रेशमी कपड़े में आपको बांध लेना चाहिए। रात भर इस पोटली को माता लक्ष्मी के चरणों में पड़े रहने दें और इसके बाद अगली सुबह पूजा के बाद धन के स्थान में इस पोटली को रख दें। माना जाता है कि अधिक मास की पूर्णिमा पर यह उपाय करने से आपको धन-धान्य की प्राप्ति होती है और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद आप पर बना रहता है। 

करियर-कारोबार में तरक्की के लिए उपाय 

अगर आपको करियर-कारोबार के क्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई कोशिशों के बाद भी धन लाभ नहीं हो रहा है तो अधिक मास की पूर्णिमा के दिन आपको 7 कौड़ियां लेकर माता लक्ष्मी के मंत्र ‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं सिद्ध लक्ष्म्यै नमः’ का 108 बार जप करना चाहिए। जप करने के बाद आपको इन कौड़ियों को अपनी दुकान में धन के स्थान पर या लॉकर में रख देना चाहिए। जो लोग नौकरी करते हैं वो एक पीली पोटली में इन कौड़ियों को बांधकर अपने डेस्क पर रख सकते हैं। मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से आपको करयिर और व्यापार में जबरदस्त लाभ हो सकता है। 

दरिद्रता को दूर करने के लिए उपाय 

नकारात्मक शक्तियां कई बार आपके जीवन में दरिद्रता का कारण बन सकती हैं। इसलिए पूर्णिमा की रात में आपको 9 कौड़ियां लेकर इन्हें हल्दी-केसर के घोल में भिगाना चाहिए। तत्पश्चात इन कौड़ियों को एक साफ कपड़े में बांधना चाहिए और कपड़े की इस पोटली को मुख्यद्वार पर लटका देना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से घर से नकारात्मकता दूर होती है। माता लक्ष्मी का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है और आप जीवन में धन-धान्य की प्राप्ति करते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Khabar Monkey

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply