Sunday, May 31, 2026
SportsViral

अगर ऐसा हुआ तो बॉलर्स की होगी मौज! IPL को और रोमांचक बनाने के लिए सचिन ने BCCI को दिए अनोखे सुझाव

अगर ऐसा हुआ तो बॉलर्स की होगी मौज! IPL को और रोमांचक बनाने के लिए सचिन ने BCCI को दिए अनोखे सुझाव

IPL में पिछले कुछ सीजन से बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है। अब इस टूर्नामेंट में 20 ओवर में 200 रन बनना जैसे नॉर्मल बात हो गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बनाकर भी कोई टीम सेफ महसूस नहीं करती है। आईपीएल मैचों के लिए जो पिचें बनती हैं वो अक्सर बल्लेबाजी के लिए अनुकूल होती हैं, जिससे गेंदबाजों का काम मुश्किल हो गया है। ऐसे में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच गेम को बैलेंस करने के लिए क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने बीसीसीआई को कुछ अहम सुझाव दिए हैं। अगर बीसीसीआई ने सचिन की ये सलाह मानी तो आईपीएल के मैच और भी रोमांचक हो सकते हैं। तेंदुलकर ने आईपीएल में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच बैलेंस लाने के लिए 3 बदलावों की बात कही है।

Khabar Monkey

अगर ऐसा हुआ तो बॉलर्स की होगी मौज! IPL को और रोमांचक बनाने के लिए सचिन ने BCCI को दिए अनोखे सुझाव
अगर ऐसा हुआ तो बॉलर्स की होगी मौज! IPL को और रोमांचक बनाने के लिए सचिन ने BCCI को दिए अनोखे सुझाव

इम्पैक्ट प्लेयर रूल को हटा देना चाहिए- सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर का मानना है कि टी-20 क्रिकेट से ‘इम्पैक्ट प्लेयर रूल’ को हटा दिया जाना चाहिए। मुंबई में एक अवॉर्ड्स कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि इस नियम की वजह से खेल का संतुलन बिगड़ रहा है। टी-20 मैच पहले से ही बहुत छोटा (सिर्फ 20 ओवर का) होता है, और इस नियम के आने से टीमों को अपनी बैटिंग लाइनअप में एक एक्स्ट्रा बल्लेबाज शामिल करने का मौका मिल जाता है। इससे पहले से ही दबाव झेल रहे गेंदबाजों के लिए चुनौतियां और ज्यादा बढ़ जाती हैं, जो कि सही नहीं है।

दो फेज में होना चाहिए पावरप्ले

पारंपरिक 6 ओवर के पावरप्ले को एक साथ करवाने के बजाय, उसे दो हिस्सों में बांट दिया जाए। पहले 4 ओवर बल्लेबाजों के लिए तय हों, जिसमें मौजूदा नियम के तहत 30-यार्ड सर्कल के बाहर सिर्फ 2 फील्डर्स रहेंगे। इसके बाद, बचे हुए 2 ओवर कब करवाने हैं, इसका फैसला फील्डिंग टीम के कप्तान पर छोड़ दिया जाए। कप्तान मैच के हालात को देखते हुए गेम के किसी भी पड़ाव (मिडिल या डेथ ओवरों) पर इन 2 ओवरों का इस्तेमाल कर सकता है। सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इन दो ओवरों के दौरान फील्डिंग टीम को रिंग के बाहर एक अतिरिक्त फील्डर यानी कुल 3 फील्डर्स रखने की अनुमति मिलेगी, जिससे कप्तान को रनों की रफ्तार पर बेहतर कंट्रोल करने का मौका मिल पाएगा।

एक बॉलर को मिलना चाहिए 5 ओवर डालने का मौका

टी-20 मैच में अभी एक गेंदबाज को ज्यादा से ज्यादा 4 ओवर फेंकने की अनुमति होती है। सचिन चाहते हैं कि इसे बदलकर 5 ओवर कर देना चाहिए। उनका मानना है कि जब टीम का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज पूरे 20 ओवर तक बैटिंग कर सकता है, तो टीम के सबसे अच्छे गेंदबाज को भी एक अतिरिक्त ओवर डालने का मौका मिलना चाहिए। इससे मैच का रोमांच और स्तर दोनों बढ़ेगा, क्योंकि दर्शक हमेशा सबसे बेहतरीन खिलाड़ी को मुकाबले में देखना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply