EntertainmentViral

‘अंडरवियर पहनकर आ रहे हो या शॉर्ट्स में’, क्या कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होंगे प्रकाश राज, बोले- गुजारिश करता हूं कि…

‘अंडरवियर पहनकर आ रहे हो या शॉर्ट्स में’, क्या कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होंगे प्रकाश राज, बोले- गुजारिश करता हूं कि…

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में एक्टर प्रकाश राज भी शामिल होने वाले है। इस बात का खुलासा खुद एक्टर ने अपने मजेदार अंदाज में किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक्टर ने ट्वीट कर इस बात को अपने फैंस के साथ साझा किया। दरअसल, देश में बढ़ते परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों की वजह से जनता के बीच गुस्सा बढ़ता जा रहा है जिसे सोशल मीडिया पर साफ देखा जा सकता है।

‘अंडरवियर पहनकर आ रहे हो या शॉर्ट्स में’, क्या कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होंगे प्रकाश राज, बोले- गुजारिश करता हूं कि…
‘अंडरवियर पहनकर आ रहे हो या शॉर्ट्स में’, क्या कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होंगे प्रकाश राज, बोले- गुजारिश करता हूं कि…

हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी ने इसके खिलाफ और स्टूडेंट्स के हक के लिए आवाज उठाने का फैसला लिया और दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया। अब इसी प्रदर्शन में एक्टर प्रकाश राज भी शामिल होने वाले हैं। चलिए बताते है पूरी खबर

Khabar Monkey

प्रकाश राज ने एक्स प्लेटफॉर्म सोनम वांगचुक के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं 6 तारीख को वहां पहुंचकर कॉकरोचों के इस महत्वपूर्ण आंदोलन के प्रति अपना समर्थन और एकजुटता जताने की पूरी कोशिश कर रहा हूं। फिलहाल मैं एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में काफी दूर हूं और यह पहले से तय कार्यक्रम है, लेकिन इसके बावजूद वहां मौजूद रहने का पूरी कोशिश करूंगा। साथ ही, सभी युवा कॉकरोचों से अपील करता हूं कि वे भी बड़ी संख्या में इस आंदोलन में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करें।’

अपने दूसरे ट्वीट में एक्टर ने लिखा, ‘अगर आप आ रहें हैं तो क्या हम मना करेंगे।’ साथ ही युवाओं से भी पूछा है कि वो आंदोलन में किस तरह आ रहे हैं। अंडरवियर पहनकर आ रहे हैं या फिर शॉर्ट्स में या किसके साथ आ रहे हैं। प्रकाश राज के ट्वीट पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का भी रिएक्शन आया। उन्होंने एक्टर का धन्यवाद किया।

प्रकाश राज को शुरु से ही मोदी सरकार आलोचना करते पाया जाता है, वह अपनी बातें खुलकर रखने में काफी फेमस हैं, ऐसा उनके ट्विटर हैंडल पर अक्सर देखा जाता है। प्रकाश राज के अलावा इस प्रदर्शन में सोनम वांगचुक भी शामिल होंगे। उन्होंने भी ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने एक वीडियो मेसेज अपने प्रशंसकों के लिए साझा किया।

Leave a Reply