शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Mathura News: वृंदावन के राधाबल्लभ मंदिर में दौड़ा करंट, ड्यूटी पर तैनात सिपाही समेत 3 लोग झुलसे​ | IND vs ENG: भारत के शर्मनाक हार के साथ 5वें मैच में हुई रिकॉर्ड की बारिश, हारकर भी श्रेयस ने रचा इतिहास, धोनी की किया बराबरी​ | Moradabad News: ‘ताऊ मैं मरने जा रहा हूं’… सुसाइड मैसेज भेजकर युवती संग रामगंगा में कूदा युवक, रेस्क्यू जारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

प्रेमिका के प्यार में हाईटेंशन खंभे पर चढ़ा युवक, दो दिन से नहीं हुई थी बात, खौफनाक मंजर देख अटकी सांसे​

भोपाल/रायसेन: राजधानी भोपाल के एमपी नगर इलाके में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शख्स फिल्मी अंदाज में हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गया. देखते ही देखते वह तारों पर सर्कस के कलाकार की तरह चलने लगा. इस खौफनाक नजारे को देखकर नीचे खड़ी भीड़ और राहगीरों की सांसें अटक गईं. […]

भोपाल/रायसेन: राजधानी भोपाल के एमपी नगर इलाके में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शख्स फिल्मी अंदाज में हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गया. देखते ही देखते वह तारों पर सर्कस के कलाकार की तरह चलने लगा. इस खौफनाक नजारे को देखकर नीचे खड़ी भीड़ और राहगीरों की सांसें अटक गईं. सूचना मिलते ही एमपी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन और समझाइश की मदद से युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया. हालांकि ऐसा ही नजारा रायसेन में भी देखने मिला. जहां प्रेम प्रसंग के चलते एक 25 वर्षीय युवक अपनी प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर बिजली के एक ऊंचे टावर पर छलांग लगा दी.

अफसरों ने नहीं की मुलाकात, तो सीधे बिजली पोल पर चढ़ा

एमपी नगर थाना के हेड कांस्टेबल सिंकू सिंह राणा ने बताया कि “हाई वोल्टेज ड्रामा करने वाले इस 42 वर्षीय शख्स की पहचान हरदा निवासी श्रवण कुमार के रूप में हुई है. वह करीब 5 साल पहले तक हरदा पोस्ट ऑफिस में एक अस्थाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था. एक आपराधिक मामला दर्ज होने के बाद उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था, जिसके बाद से वह लगातार अपनी बहाली की कोशिशों में जुटा था. गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे वह अपनी फरियाद लेकर एमपी नगर स्थित पोस्ट ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने पहुंचा था, लेकिन मुलाकात न होने से नाराज होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया.

इस घटनाक्रम की तस्वीरें साफ देखी जा सकती हैं, जहां युवक खंभे के शीर्ष पर तारों के बीच बैठा हुआ है. इस पूरे मामले में सबसे राहत की बात यह रही कि उस समय लाइनर मेंटेनेंस का काम चलने के कारण उस इलाके की बिजली पहले से ही गुल थी. जैसे ही पुलिस को घटना की भनक लगी, उन्होंने तुरंत बिजली कंपनी को फोन कर काम पूरा होने के बावजूद लाइन चालू न करने की हिदायत दी. इस सूझबूझ और किस्मत के साथ ने एक बड़ा हादसा होने से टाल दिया और युवक को क्रेन के जरिए सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया.

रायसेन में शादी की जिद पर टावर पर चढ़ा युवक

वहीं दूसरा मामला रायसेन के बेगमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कल्याणपुर का है. यहां बुधवार को युवक 25 वर्षीय युवक छोटू आदिवासी टावर पर चढ़ गया. वह जिस टावर पर चढ़ा था, उसके पास से ही 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन गुजर रही थी. टावर की ऊंचाई और विद्युत प्रवाह के कारण स्थिति बेहद संवेदनशील थी. छोटू आदिवासी अपनी खुरई निवासी प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर टावर पर चढ़ा था. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बेगमगंज थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने युवक से लगातार संवाद कर उसे सुरक्षित नीचे उतरा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY