मंगलवार, 22 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
वृंदावन में साधु पर शोषण के आरोप, महिलाओं ने जाल बिछाकर बुलाया और फिर जमकर पीटा​ | पेट्रोल पंप को क्यों है ₹2000 से ज्यादा का UPI लेने में दिक्कत, क्या है पूरा गणित?​ | अस्पताल में घुसी अज्ञात महिला, पिता से बोली- मैं टीका लगवा देती हूं… फिर नवजात लेकर फरार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Zinc Health Benefits: शरीर में कम है जिंक, कमी के ये संकेत न करें नजरअंदाज, खाएं ऐसे फूड्स​

जिंक की कमी को ज्यादातर भारतीय नजरअंदाज करते हैं. लोग ये नहीं जानते हैं कि बीमारियों से बचाने वाले इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए जिंक बेहद जरूरी है. इसकी कमी होने पर कौन से संकेत नजर आते हैं. किन फूड्स को खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें… क्या काम करता है जिंक डॉक्टर […]

जिंक की कमी को ज्यादातर भारतीय नजरअंदाज करते हैं. लोग ये नहीं जानते हैं कि बीमारियों से बचाने वाले इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए जिंक बेहद जरूरी है. इसकी कमी होने पर कौन से संकेत नजर आते हैं. किन फूड्स को खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें…

क्या काम करता है जिंक डॉक्टर आशिष मेहोत्रा का कहना है कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जिंक एक जरूरी मिनरल है, जो इम्युनिटी मजबूत करने के साथ घाव भरने, कोशिकाओं की ग्रोथ और शरीर के कई जरूरी कामों में अहम भूमिका निभाता है.

बॉडी में जिंक की कमी शरीर में जिंक की कमी होने पर कई ऐसे संकेत दिखाई दे सकते हैं, जिन्हें अक्सर लोग सामान्य कमजोरी या दूसरी परेशानी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. बारबार इंफेक्शन होना, घाव देर से भरना, बालों का ज्यादा झड़ना, भूख कम लगना, स्वाद या गंध महसूस करने की क्षमता में बदलाव जैसे संकेत नजर आते हैं.

बच्चों पर इसका असर लगातार कमजोरी महसूस होना जिंक की कमी से जुड़े संभावित संकेत हो सकते हैं. बच्चों में इसकी कमी का असर उनकी ग्रोथ और विकास पर भी पड़ सकता है. जिंक की कमी को पूरा करने के लिए सबसे पहले डाइट पर ध्यान देना चाहिए.

जिंक के लिए क्या खाएं इसके लिए कद्दू के बीज, तिल, काजू, बादाम, मूंगफली, चना, दालें और साबुत अनाज को डाइट में शामिल किया जा सकता है. नॉनवेज खाने वालों के लिए अंडा, मछली और मीट भी जिंक के अच्छे स्रोत माने जाते हैं. हालांकि केवल लक्षणों के आधार पर जिंक की कमी तय नहीं की जा सकती, इसलिए अगर लंबे समय से ऐसे संकेत दिखाई दे रहे हैं तो डॉक्टर से सलाह लेकर जरूरी जांच कराना बेहतर होता है.

न करें ये गलती बिना सलाह के जिंक सप्लीमेंट लेना भी सही नहीं है, क्योंकि शरीर में जिंक की जरूरत से ज्यादा मात्रा भी नुकसान पहुंचा सकती है. संतुलित और विविध डाइट के जरिए जिंक समेत दूसरे जरूरी पोषक तत्वों की जरूरत पूरी करने की कोशिश करनी चाहिए.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY