Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmax-core domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u602103777/domains/khabarmonkey.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
WWE Couples: ट्रिपल एच से द अंडरटेकर तक, 5 दिग्गजों ने साथी रेसलर्स से ही की शादी – khabarmonkey.com
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u602103777/domains/khabarmonkey.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
SportsViral

WWE Couples: ट्रिपल एच से द अंडरटेकर तक, 5 दिग्गजों ने साथी रेसलर्स से ही की शादी

WWE में काफी कुछ स्क्रिप्टेड होता है और अक्सर अलग-अलग शो के लिए नई और रोचक स्टोरीलाइन तैयार की जाती हैं। यह एक है। मगर यहां कई ऐसे रिश्ते भी बन जाते हैं जो जीवनभर साथ चलने वाले होते हैं। यहां पर पुरुष और महिला रेसलर्स एक कॉन्ट्रैक्ट के तहत होते हैं। स्टोरीलाइन के अलावा अक्सर यहां कई रेसलर्स दोस्त होते हैं। ऐसे ही कुछ महिला और पुरुष रेसलर भी दोस्त से जीवनसाथी बन गए।

WWE Couples: ट्रिपल एच से द अंडरटेकर तक, 5 दिग्गजों ने साथी रेसलर्स से ही की शादी
WWE Couples: ट्रिपल एच से द अंडरटेकर तक, 5 दिग्गजों ने साथी रेसलर्स से ही की शादी

इस खबर में आपको पांच ऐसे दिग्गज WWE रेसलर्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपना प्यार कंपनी में ही ढूंढ लिया। इस लिस्ट में और द अंडरटेकर जैसे कई बड़े नाम भी हैं। इन सभी ने कंपनी में ही साथी महिला रेसलर्स को अपना जीवनसाथी चुना था। आइए देखते हैं ऐसे पांचों दिग्गजों की लिस्ट:-

1- ट्रिपल एच और स्टेफनी मैकमेहन

अपने समय के धाकड़ रेसलर और मौजूदा समय में कंपनी के चीफ कंटेंट ऑफिसर ट्रिपल एच ने 2003 में साथी रेसलर और कंपनी के अफसर विंस मैकमेहन की बेटी स्टेफनी मैकमेहन से शादी की थी। लंबे समय से दोनों एकसाथ हैं और यह WWE के इतिहास की सबसे पुरानी जोड़ी में से एक भी है।

2- द अंडरटेकर और मिशेल मैककूल

डेडमैन नाम से मशहूर द अंडरटेकर को भी अपना प्यार कंपनी के अंदर ही मिला। उन्होंने कंपनी की महिला रेसलर मिशेल मैककूल को 2010 में अपना जीवनसाथी बनाया था। दरअसल मिशेल अमेरिका रिटायर्ड प्रोफेशनल रेसलर थीं। उन्हें WWE में बतौर एम्बेसडर साइन किया गया था।

3- एज और बेथ फिनिक्स

WWE के स्टार रेसलर एज और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड लीता ने एकसाथ काफी सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों के कई पुराने रिंग के अंदर वाले इंटिमेट वीडियोज आज भी यूट्यूब पर सर्च में रहते हैं। मगर एज ने 2016 में कंपनी की महिला रेसलर बेथ फिनिक्स से शादी कर ली थी। बेथ तीन बार की महिला वर्ल्ड चैंपियन भी रहे चुकी हैं।

4- कोडी रोड्स और ब्रांडी रोड्स

WWE के मौजूदा स्टार रेसलर कोडी रोड्स को भी अपना जीवनसाथी कंपनी में ही मिला। उन्होंने 2013 में ब्रांडी रोड्स से शादी की थी। ब्रांडी अमेरिका की एक प्रोफेशनल रेसलर हैं, वह WWE में भी काम कर चुकी हैं और पहचान कमा चुकी हैं। ब्रांडी AEW (All Elite Wrestling) का भी हिस्सा थीं। वह बाद में बतौर रिंग अनाउंसर भी नजर आईं हैं।

5- सेथ रोलिंस और बेकी लिंच

में एजे ली को हराकर वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनीं बेकी लिंच ने 2021 में कंपनी के साथी पुरुष रेसलर सेथ रोलिंस से शादी की थी। दोनों अभी भी WWE के एक्टिव रोस्टर का हिस्सा हैं। रोलिंस 2010 में कंपनी के साथ जुड़े थे। जबकि बेकी ने 2013 में अपना कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था।

WWE से पिछले चार महीनों में 4 दिग्गजों का रिटायरमेंट, जॉन सीना समेत ये बड़े नाम शामिल

WWE से पिछले चार महीनों में चार दिग्गज रेसलर्स ने रिटायरमें का ऐलान कर दिया है। दिसंबर 2025 में जॉन सीना ने अपने रिटायरमेंट से फैंस को चौंका दिया था। उसके बाद अगले तीन महीनों में तीन बड़े रेसलर्स ने रिंग छोड़ दिया।

Leave a Reply