Veer Chotrani in World Squash Championships 2026: वर्ल्ड स्क्वैश चैंपियनशिप में भारत की चुनौती खत्म हो गई है। वीर चोटरानी को गोल्फ सेंट्रल पाम हिल्स में पुरुषों के दूसरे राउंड में मिस्र के वर्ल्ड नंबर 1 और डिफेंडिंग चैंपियन मुस्तफा असल के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

विश्व के 45वें नंबर के खिलाड़ी चोटरानी को मुस्तफा के खिलाफ 5-11, 2-11, 4-11 से शिकस्त झेलनी पड़ी। पहले राउंड में हमवतन अभय सिंह, रमित टंडन और वेलावन सेंथिलकुमार को हार का सामना करना पड़ा था। चोटरानी की हार के साथ भारतीय टीम का सफर खत्म हो गया है।
वीर ने अपना बेस्ट गेम खेला- पीसीए
असल ने पीसीए टूर वेबसाइट को बताया, “वीर और मैंने पहले भी साथ में बहुत खेला है, और मुझे उसे यहां देखकर खुशी हो रही है; वह अपना बेस्ट स्क्वैश खेल रहा है। हमने पहले भी जूनियर लेवल पर एक-दूसरे के खिलाफ काफी खेला है। हमारा सामना वर्ल्ड जूनियर्स में भी हो चुका है। हम हमेशा न्यूयॉर्क में साथ में ट्रेनिंग करते हैं। वीर उन खिलाड़ियों में से एक हैं जो आपको किसी भी समय टक्कर दे सकते हैं, इसलिए मैं जीत हासिल करके बहुत खुश हूं। मुझे खुशी है कि जिम्बो यहां मेरे साथ हैं, साथ ही हैथम इफत और मेरे अंकल भी मेरे साथ हैं। यह साल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है, और हम मैच दर मैच आगे बढ़ रहे हैं। मैं अगले मैच के लिए तैयार हूं।”
पिछले साल शिकागो में हुई में भी भारत का कैंपेन दूसरे राउंड में ही खत्म हो गया था। भारत ने अभी तक वर्ल्ड स्क्वैश चैंपियनशिप में सिंगल्स इवेंट्स में कोई मेडल नहीं जीता है। दूसरी तरफ, नंबर 2 सीड और 2019 वर्ल्ड चैंपियनशिप के रनर-अप पॉल कोल भी आगे बढ़ गए हैं; उन्होंने फ्रांस के बैप्टिस्ट मासोटी को सीधे गेम में 11-1, 11-7, 11-9 से हराया और अगले राउंड में उनकी भिड़ंत नाथन लेक से होगी।
Khabar Monkey
के नाथन लेक 2023 के बाद पहली बार टूर्नामेंट के इस स्टेज में लौटे हैं; उन्होंने मुहम्मद अशाब इरफान को 11-3, 14-12, 12-10 से हराया। मिस्र के वर्ल्ड नंबर 21 करीम एल टॉर्की भी नंबर 6 सीड विक्टर क्राउइन पर 11-7, 11-5, 11-7 से जीत हासिल करके तीसरे राउंड में पहुंच गए हैं।
IANS इनपुट





