Wheat Flour Side Effects: गेंहू का आटा भारतीयों के खाने का एक अहम हिस्सा है. रोटी से लेकर पराठे तक इसी आटे की बनते हैं. लेकिन आजकल सोशल मीडिया पर नो व्हीट फ्लार का ट्रेंड चल रहा है. जिसमें फिटनेस फ्रीक लोग अब गेंहू के आटे को अपनी डाइट से बाहर कर रहे हैं. उनका मानना है कि गेंहू का आटा खाने से मोटापा बढ़ता है. साथ ही कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं. लेकिन क्या सच में गेंहू का आटा बीमारियों का खतरा बढ़ाता है?

अगर आप भी इस सवाल का जवाब चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां फॉर्टिस के डॉक्टर शुभम वत्सल ने बताया है कि गेंहू का आटा वैसे तो इतना नुकसानदायक नहीं है. लेकिन अगर इसे गलत मात्रा या गलत तरीके से खाया जाए तो साइट इफेक्ट हो सकते हैं.
Khabar Monkey
क्या कहते हैं एक्सपर्ट ?
डॉक्टर शुभम बताते हैं कि गेंहू हर किसी के लिए नुकसानदायक नहीं होता है. लेकिन हां अगर गलत तरीके और गलत मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है. सबसे पहले तो ये जान लें कि गेंहू एक कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट है, जिसमें ग्लूटेन की मात्रा ज्यादा होती है. ऐसे में ग्लूटेन फ्री लोग इसे खाने से परहेज करें.
क्या नुकसानदायक है गेंहू का आटा
डॉ. शुभम के मुताबिक, गेंहू का आटा अगर आप रोजाना खाते हैं तो ये नुकसानदायक साबित हो सकता है. क्योंकि अगर आप रोज गेंहू के आटे की रोटी खाते हैं तो इसे खाने के बाद अचानक से शुगर स्पाइक हो सकता है. जो लंबे समय के बाद वजन बढ़ने और फैटी लिवर का कारण बनता है.
View this post on Instagram
किस तरह करें गेंहू के आटे का सेवन
हालांकि, गेंहू के आटे को पूरी तरह से अपनी डाइट से हटाने की जरूरत नहीं है. आप इसे कम मात्रा में खा सकते हैं या फिर किसी दूसरे आटे के साथ मिलाकर खाने से भी इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो जाता है. ऐसे में अगर आप शुगर के पेशेंट हैं तो गेंहू के आटे के साथ ज्वार मिक्स करके खाएं. वहीं अगर प्रोटीन इंटेक बढ़ाना चाहते हैं तो बाजरे का आटा मिलाना फायदेमंद हो सकता है. इसके अलावा आयरन की कमी दूर करनी है जो रागी का आटा बेस्ट है. ये तीनों ही आटे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो वजन घटाने से लेकर आयरन और प्रोटीन की कमी दूर करने में मदद करते है.












