Viral

Weather in UP: लखनऊ में मौसम ने बदला मिजाज, तेज बारिश से दिन में छाया अंधेरा

लखनऊ में अचानक मौसम का रुख बदल गया है। राजधानी में तेज बारिश के चलते दिन के समय ही घना अंधेरा छा गया और काले बादलों ने आसमान को पूरी तरह ढक लिया।बारिश के बीच ऑफिस जाने के लिए घरों से निकले लोगों को वाहन चलाते समय लाइटें जलानी पड़ीं।

Khabar Monkey

Weather in UP: लखनऊ में मौसम ने बदला मिजाज, तेज बारिश से दिन में छाया अंधेरा
Weather in UP: लखनऊ में मौसम ने बदला मिजाज, तेज बारिश से दिन में छाया अंधेरा

लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश में बूंदाबांदी, तेज हवाओं, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

वहीं, संभावित खराब मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि आंधी, तेज हवाओं और बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

Leave a Reply