Waterfall Near Chandigarh: गर्मियों के मौसम अक्सर लोग शहर की भागदौड़ से दूर सुकून की जगहों पर समय बिताना पसंद करते हैं. अगर आप भी इस चिलचिलाती गर्मी में 1 दिन की लिए ही कहीं सुकून ढूंढ रहें हैं तो चंदीगड़ के पास कई खूबसूरत वॉटरफॉल हैं, जो एक अद्भुत नजारा पेश करते हैं. पहाड़ों के बीच गिरता ठंडा पानी, हरियाली से भरे रास्ते और शांत माहौल मन को पूरी तरह तरोताजा कर देते हैं. खास बात यह है कि इन शानदार जगहों तक पहुंचने के लिए आपको लंबा सफर तय करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि ये सभी वॉटरफॉल्स चंडीगढ़ से सिर्फ 1 से 2 घंटे की दूरी पर मौजूद हैं.

यहां आप परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ वीकेंड ट्रिप प्लान कर सकते हैं और प्रकृति के बेहद करीब कुछ सुकून भरे पल बिता सकते हैं. चलिए इस आर्टिकल में आपको भी बताते हैं उन 5 वाटरफॉल के बारे में. साथ ही यहां तक कैसे पहुंचे से लेकर इससे जुड़ी हर डिटेल.
जंगेशु वॉटरफॉल (Jangeshu Waterfall)
जंगेशु वॉटरफॉल एक बेहद खूहसूरत झरना है, जहां जाकर आपको एक अलग ही सुकून मिलेगा. ये वॉटरफॉल चंडीगढ़ से लगभग 50 किलोमीटर दूर है. यहां पहुंचने के लिए आपको ज्यादा समय भी नहीं खर्च करना होगा. सिर्फ 1 से 1.30 मिनट में आप इस खूबसूरत जगह पर पहुंच सकते हैं. ये झरना ओल्ड कसौली रोड पर स्थित है, जहां नहाने और मस्ती करने के लिए आपको कई छोटे पूल मिल जाएंगे. गर्मियों में यहां ठंडे पानी में भीगना एक अलग ही एक्सपीरियंस देता है.
View this post on Instagram
रीवा वॉटरफॉल (Riva Waterfall)
रीवा वॉटरफॉल सोलन के पास स्थित है. ये जगह चंडीगढ़ से 70 किलोमीटर दूर है, जहां पहुंचने के लिए 1.5 घंटे का समय लगेगा. रास्ते इतने खूबसूरत हैं कि, आपका दिल जीत लेंगे. सबसे खास बात यहां पहुंचने के लिए आपको 200 से 300 मीटर की एक छोटी सी ट्रेकिंग करनी होगी और उसके बाद आपकी नजरों के सामने होगा एक शानदार नजारा. ये झरना इतनी तेजी से गिरता है कि, एक-एक बूंद की छींटे आप पर पड़ती हैं.
View this post on Instagram
मोरनी वॉटरफॉल (Morni Waterfall)
मोरनी वॉटरफॉल एक छोटा सा झरना है, जो बारिश के दौरान ही नजर आता है ये मोरनी हिल्स हरियाणा के पास स्थित है, जिसकी दूरी चंडीगढ़ से 40-45 किलोमीटर है. यहां पहुंचने के लिए आपको पहले मोरनी हिल्स पहुंचना होगा वहां से आप मोरनी वॉटरफॉल का नजारा देख सकते हैं.
भागसुनाग जलप्रपात (Bhagsu Nag Waterfall)
भागसुनाग जलप्रपात चंडीगड़ से 250 किलोमीटर दूर है. ये जगह हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में स्थित है. अगर आप वीकेंड प्लान कर रहे हैं तो ये जगह आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है. ये वॉटरफॉल बेहद खूबसूरत है, जो लगभग 7,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है. वादियों और प्राकृति की गोद में बसा ये झरना एक अलग ही नजारा पेश करता है.
जोगनी जलप्रपात (Jogini Waterfall)
चंडीगढ़ से 276 किलोमीटर दूर जोगनी वॉटरफॉल भी वीकेंड ट्रिप के लिए एक अच्छा ऑप्शन है. ये झरना हिमाचल प्रदेश के मनाली में स्थित है और अपनी खूबसूरत के लिए जाना जाता है. ये वॉटरफॉल हरे-भरे जंगलों के बीच से होकर गुजरता है. सबसे खास बात यहां तक पहुंचने के लिए 2 किलोमीटर का रोमांचक ट्रैक करना पड़ता है, जो एक अलग ही एक्सपीरियंस देता है.
Khabar Monkey





