शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
तमिलनाडु में RSS मार्च को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला​ | भारत-वेस्टइंडीज के निर्णायक मुकाबले पर बारिश का साया, रात 10:16 बजे तक नहीं शुरू हुआ मैच तो होगा बड़ा नुकसान!​ | ग्रेटर नोएडा में 5 मौतों का रहस्य गहराया… फूड पॉइजनिंग के संकेत नहीं, आखिर किसने दिया पूरे परिवार को जहर?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

VSR Learjet Crash Report: अजित पवार प्लेन क्रैश हादसे में बड़ा अपेडट! AAIB की रिपोर्ट में मुंबई की घटना का चौंकाने वाला खुलासा, बारामती के हादसे में भी हुई थी बड़ी चूक​

VSR Learjet Crash Report: मुंबई में 2023 के VSR लियरजेट हादसे पर की अंतिम रिपोर्ट जारी। खराब मौसम, अस्थिर लैंडिंग और सुरक्षा प्रक्रियाओं में कमियां सामने आईं। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने 14 सितंबर 2023 को मुंबई एयरपोर्ट पर हुए VSR वेंचर्स के लियरजेट 45XR विमान हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट […]

VSR Learjet Crash Report: मुंबई में 2023 के VSR लियरजेट हादसे पर की अंतिम रिपोर्ट जारी। खराब मौसम, अस्थिर लैंडिंग और सुरक्षा प्रक्रियाओं में कमियां सामने आईं।

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने 14 सितंबर 2023 को मुंबई एयरपोर्ट पर हुए VSR वेंचर्स के लियरजेट 45XR विमान हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट जारी की है।

रिपोर्ट के अनुसार, खराब मौसम में अस्थिर लैंडिंग प्रक्रिया जारी रखना और विमान को नियंत्रित नहीं कर पाना दुर्घटना की प्रमुख वजहें थीं। 

जांच में पायलट प्रशिक्षण और सुरक्षा प्रक्रियाओं से जुड़ी कमियां भी सामने आई हैं।

इसी कंपनी का लियरजेट विमान जनवरी में बारामती में क्रैश हो गया था, जिसमें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार सहित चार की मौत हो गई थी। 

Unstabilised approach, marginal weather led to VSR Ventures Learjet crash in Mumbai: AAIB report

The Aircraft Accident Investigation Bureau has identified the flight crew’s decision to continue an unstabilised approach under marginal weather conditions and improper… pic.twitter.com/kTgkPGq2aY

— ANI October 17, 2026

खराब मौसम में लैंडिंग की कोशिश पड़ी भारी

रिपोर्ट के मुताबिक, विमान के चालक दल ने कम दृश्यता और प्रतिकूल मौसम के बावजूद लैंडिंग प्रक्रिया जारी रखी। 

इस दौरान विमान की एयरस्पीड पर पर्याप्त निगरानी नहीं रखी गई और लैंडिंग रद्द कर दोबारा उड़ान भरने यानी ‘गोअराउंड’ का फैसला समय पर नहीं लिया गया।

इसके चलते विमान कम ऊंचाई पर एरोडायनामिक स्टॉल की स्थिति में पहुंच गया। तेज टेलविंड और लैंडिंग की जल्दबाजी भी दुर्घटना में योगदान देने वाले कारकों में शामिल रहे।

मुंबई एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था विमान

14 सितंबर 2023 को VSR वेंचर्स का लियरजेट 45XR विमान विशाखापत्तनम से मुंबई पहुंचा था। 

रनवे 27 पर उतरते समय विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें छह यात्री और दो क्रू सदस्य सवार थे। सभी बच गए थे, हालांकि कुछ लोगों को चोटें आई थीं।

DGCA को पायलट ट्रेनिंग की समीक्षा की सलाह

AAIB ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को पायलटों की ट्रेनिंग और रिकॉर्ड का ऑडिट करने की सिफारिश की है। 

इसके साथ ही स्टॉल रिकवरी प्रशिक्षण, गोअराउंड प्रक्रिया और क्रू रिसोर्स मैनेजमेंट को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया है।

VSR वेंचर्स को सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की सलाह

रिपोर्ट में विमान चेकलिस्ट, लॉगबुक, आंतरिक ऑडिट और संचालन नियमों का बेहतर पालन सुनिश्चित करने की सिफारिश की गई है। 

एयर ट्रैफिक कंट्रोलरों को विमानों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखने के नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह भी दी गई है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY