Volvo ने अपनी 40Series की तीनों कारों को नया अपडेट दिया है. इस लाइनअप में XC40, EX40 और EC40 शामिल हैं. नए अपडेट के बाद इन कारों के डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं. साथ ही केबिन में नए फिनिश, बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम और ज्यादा सेफ्टी फीचर्स जोड़े गए हैं.

भारत के लिए अभी एक सवाल बना हुआ है कि अपडेटेड EC40 को यहां लॉन्च किया जाएगा या नहीं. फिलहाल 40Series में EC40 ही भारत में सेल के लिए उपलब्ध है. EX40 को Volvo India की वेबसाइट से हटा दिया गया है, जबकि XC40 को कंपनी ने 2023 में ही बंद कर दिया था.
तीनों कारों के डिजाइन में क्या बदला?
ने XC40, EX40 और EC40 तीनों में नए Matrix LED हेडलैंप दिए हैं. इनमें कंपनी का मशहूर Thors Hammer डिजाइन वाला DRL पहले की तरह देखने को मिलता है. फ्रंट बंपर को भी नया लुक दिया गया है, जिससे कार पहले से ज्यादा साफसुथरी और मॉडर्न दिखती है.
XC40 में नई डिजाइन की ग्रिल लगाई गई है. इससे इसे इलेक्ट्रिक EX40 और EC40 से अलग पहचान मिलती है. दोनों इलेक्ट्रिक मॉडल में आगे की तरफ बंद ग्रिल वाला डिजाइन दिया गया है. पीछे की तरफ XC40 और EX40 में नए LED टेललैंप, अपडेटेड टेलगेट और नया बंपर दिया गया है. वहीं EC40 के रियर डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है.
तीनों मॉडल में नए डिजाइन के अलॉय व्हील भी मिलते हैं. XC40 को अब 18 से 20 इंच तक के व्हील के साथ लिया जा सकता है. इसके अलावा Black Edition का ऑप्शन भी है, जिसमें बाहर के कई हिस्सों को ब्लैक फिनिश दी गई है.
केबिन में आया बड़ा टेक्नोलॉजी अपडेट
कार के अंदर भी Volvo ने काफी बदलाव किए हैं. तीनों मॉडल में नया 11.2 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दिया गया है, जो कंपनी के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है.सबसे खास बदलावों में का जुड़ना शामिल है. इसे कार के वॉइस असिस्टेंट सिस्टम में शामिल किया गया है. इसका मतलब है कि ड्राइवर और पैसेंजर कार से ज्यादा सामान्य तरीके से बात करके कमांड दे सकेंगे. इसके अलावा नए सीट कवर और इंटीरियर ट्रिम के ऑप्शन भी दिए गए हैं.
सेफ्टी में भी मिले नए फीचर्स
Volvo ने इन कारों की सेफ्टी को भी बेहतर किया है. तीनों मॉडल में ऐसे सिस्टम दिए गए हैं जो संभावित टक्कर को पहचानकर प्रतिक्रिया दे सकते हैं. इनमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और स्टीयरिंग असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं. आप चाहें तो Level 2 ADAS और 360 डिग्री कैमरा भी चुन सकते हैं. कंपनी का कहना है कि कारों में आगे भी OTA सॉफ्टवेयर अपडेट मिलते रहेंगे. यानी खरीदने के बाद भी कार के कुछ फीचर्स और टेक्नोलॉजी को अपडेट किया जा सकेगा.
XC40 में पेट्रोल इंजन
Volvo XC40 में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है. इसे दो पावर आउटपुट में पेश किया गया है. पहला वर्जन 163hp की पावर और 265Nm टॉर्क देता है, जबकि दूसरा 197hp और 300Nm टॉर्क पैदा करता है. दोनों इंजन के साथ 7स्पीड डुअलक्लच गियरबॉक्स मिलता है और पावर आगे के पहियों तक पहुंचती है.
EX40 और EC40 में इलेक्ट्रिक पावर
EX40 और EC40 को विदेशों में 66kWh से 79kWh तक की बैटरी के साथ बेचा जाता है. वेरिएंट के हिसाब से इनमें सिंगल रियर मोटर या डुअल मोटर ऑलव्हीलड्राइव सेटअप मिलता है. टॉप इलेक्ट्रिक वर्जन 442hp तक की पावर और 670Nm का टॉर्क देता है. वहीं EC40 की WLTP रेंज 584km और EX40 की 575km तक बताई गई है.