Animal Abuse Pune Dog Case : सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को गुस्से में ला दिया है। Pune से सामने आए इस मामले में एक परिवार अपने पालतू कुत्ते को चिलचिलाती धूप में बालकनी में बांधकर घर से बाहर चला गया।

वीडियो में कुत्ता धूप में खड़ा नजर आता है और बार-बार दरवाजे पर पंजे मारकर अंदर जाने की कोशिश करता दिखता है। यह दृश्य देखकर साफ समझ आता है कि जानवर कितनी परेशानी में था।
View this post on Instagram
पालतू कुत्ते को चिलचिलाती धूप में बालकनी में बांधा
यह वीडियो Save A Stray नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है, जिसे पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया था। वीडियो बनाते समय पड़ोसी कहते सुनाई देते हैं कि “कोई शेड तो दे दो, वो कपड़ा नहीं है।”
वीडियो के साथ कैप्शन में पूरी घटना का जिक्र भी किया गया है। तेज धूप और गर्मी के बीच कुत्ते की हालत देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी भावुक और नाराज नजर आ रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें :
लोगों ने इसे क्रूरता बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की
होने के बाद लोगों ने इस घटना को पशु क्रूरता बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पर कई यूजर्स ने लिखा कि अगर पालतू जानवर की सही देखभाल नहीं कर सकते, तो उसे पालना ही नहीं चाहिए।
विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मियों में पालतू जानवरों को ठंडी जगह, पर्याप्त पानी और छाया देना बेहद जरूरी होता है। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि पालतू जानवर भी संवेदनशील जीव होते हैं और उनकी देखभाल में लापरवाही गंभीर परिणाम दे सकती है।





