आलू से लेकर टमाटर के रस तक ऐसे कई घरेलू नुस्खे हैं जिन्हें स्किन केयर में आजमाया जाता है. सोशल मीडिया पर नेचुरल ब्यूटी हैक्स का ट्रेंड चल रहा है. ये इंग्रेडिएंट्स किचन में मौजूद होते हैं और बजट में भी आते हैं. पर क्या आप जानते हैं कि इससे स्किन को नुकसान भी पहुंच सकता है. जानें इनके बारे में….

दमकती त्वचा के लिए टमाटर– इस लाल सब्जी के लिए माना जाता है कि ये नेचुरल टैन रिमूवर का काम करती है. इसमें मौजूद विटामिन सी नेचुरल ग्लो लाता है. लेकिन इसके रस को स्किन पर लगाने से पहले जान लें कि ऐसा करना कभी-कभी गलत भी साबित हो जाता है. ये नेचुरली एसिडिक है और फेस पर सीधे लगाने या रब रने से स्किन की लेयर को नुकसान हो सकता है.
डार्क स्पॉट्स के लिए आलू– भारत में आलू का इस्तेमाल सबसे पॉपुलर DIY रेमिडी है. आलू में विटामिन सी और एंजाइम होते हैं लेकिन इससे डार्क स्पॉट्स हट जाएं इसका कोई साइंटिफिक प्रूफ नहीं है. अगर स्किन पर एक्ने है और इसे रिमूव करने के लिए आलू को रगड़ा जाए तो सिचुएशन और भी खराब हो सकती है.
एक्ने के लिए प्याज का रस– बालों की ग्रोथ के लिए प्याज के रस को यूज करना आजकल ब्यूटी ट्रेंड है. लेकिन इसे स्किन पर लगाने की बात अलग है. इसमें सल्फर कंपाउंड होता है जो स्किन पर इचिंग का कारण बन सकता है. इस वजह से आंखों में पानी, जलन या एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं. इसलिए इसे स्किन पर लगाने या आजमाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
Khabar Monkey
नींबू और खीरे की रेमिडी– खीरे को सीधा स्किन पर लगाने से हाइड्रेशन बढ़ती है और स्किन ग्लो कर पाती है. लेकिन इसमें नींबू के रस को मिलाने केमिकल ब्रन, सन सेंसटिविटी और हाइपरपिगमेंटेशन की शिकायत हो सकती है. इससे स्किन में सूजन की शिकायत भी हो सकती है.
लहसुन से स्किन केयर– लहसुन में कई एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज है. लेकिन कच्चे लहसुन को स्किन पर लगाने से केमिकल रिएक्शन हो सकता है. ऐसे में स्किन पर डार्क स्पॉट्स, पीलिंग या एक्ने हो सकते हैं. अगर आपको कोई सलाह देता है कि एक्ने पर लहसुन का पेस्ट लगाने से ये रातभर में गायब हो जाएगा तो ये गलतफहमी साबित हो सकती है.





