गुरुवार, 16 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update​ | आकाश दीप ने बताया क्यों उन्होंने अपनी शादी में विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी को नही भेजा न्योता​ | दाल-चावल से लेकर पराठे तक, हर डिश के साथ परफेक्ट हैं ये चटनियां​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Weather Update: आज यूपी में झुलसाने वाली गर्मी, IMD का हॉट डे अलर्ट, 17 जुलाई के बाद होगी झमाझम बारिश​

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। बीते दोतीन दिनों से अधिकांश इलाकों में बारिश नहीं होने के कारण से तापमान और नमी दोनों बढ़ गए हैं। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में हॉट डे का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि […]

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। बीते दोतीन दिनों से अधिकांश इलाकों में बारिश नहीं होने के कारण से तापमान और नमी दोनों बढ़ गए हैं। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में हॉट डे का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि राहत की खबर यह है कि 17 जुलाई के बाद मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ सकता है, जिससे कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

17 जुलाई के बाद सक्रिय होगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरपश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र धीरेधीरे मजबूत हो रहा है और उत्तरपश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसका असर अगले 48 घंटों में उत्तर प्रदेश के मौसम पर दिखाई देगा। इसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। कुछ जिलों में इसका असर शुक्रवार दोपहर के बाद से ही देखने को मिल सकता है।

बुधवार को इन जिलों में हुई सबसे ज्यादा बारिश

बुधवार सुबह 8:30 बजे तक अंबेडकरनगर के अकबरपुर में सबसे अधिक 75 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा हमीरपुर के मौदहा में 54 मिमी, मथुरा के गोवर्धन में 44 मिमी, अयोध्या में 42 मिमी, गोरखपुर के बांसगांव में 38 मिमी, फिरोजाबाद के टूंडला में 26 मिमी, बस्ती सीडब्ल्यूसी में 24 मिमी, बलिया के तुर्तीपार में 23.8 मिमी, सिद्धार्थनगर के बांसी में 23 मिमी और अलीगढ़ में 19.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

ये भी पढ़ें:

इन जिलों में हॉट डे का येलो अलर्ट

आईएमडी ने ललितपुर, झांसी, महोबा, जालौन, कानपुर नगर, कानपुर देहात, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, उन्नाव, औरैया, हरदोई, सीतापुर, फतेहपुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया और मऊ समेत कई जिलों में हॉट डे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है। 

ये भी पढ़ें: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY