मंगलवार, 25 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Aaj ka Mausam: दिल्ली में 29 अगस्त तक आंधी-बारिश… यूपी से केरल तक जमकर बरसेंगे बादल, हिमाचल-उत्तराखंड में भी अलर्ट​ | 5 इन SUVs में मिलता है 350 लीटर से बड़ा बूट स्पेस, 8 लाख लाख रुपये से शुरू होती है कीमत​ | जंग के बमबारी मिशन में कैसे मौत को मात देकर लौटे थे नील आर्मस्ट्रॉन्ग? फिर चांद पर रखा कदम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी रोडवेज बसों में मुफ्त सफर, एक साथी भी साथ जा सकेगा​

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं को योगी सरकार ने बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का ऐलान किया है। खास बात यह है कि महिला के साथ एक साथी भी बिना किराया दिए सफर कर सकेगा। सरकार के […]

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं को योगी सरकार ने बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का ऐलान किया है। खास बात यह है कि महिला के साथ एक साथी भी बिना किराया दिए सफर कर सकेगा।

सरकार के मुताबिक, 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक उत्तर प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की बसों में महिलाओं और उनके एक साथी को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। रक्षाबंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त को मनाया जाएगा।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रक्षाबंधन के दौरान महिलाओं की यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं पहले से पूरी कर ली जाएं। प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर रखने के साथ पुलिस को भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटीरोमियो स्क्वॉड को भी पूरी तरह सक्रिय रखने को कहा गया है।

बस ड्राइवरों की होगी स्क्रीनिंग

सीएम योगी ने सड़क सुरक्षा को लेकर भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे की हालत में किसी भी ड्राइवर को बस चलाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इसके लिए बस चालकों की स्क्रीनिंग और मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके अलावा निजी बसों, ऑटोरिक्शा और टैक्सी चालकों का भी सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:

बाढ़ और जलभराव की स्थिति की भी समीक्षा

मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने आवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में बाढ़ और जलभराव की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, सहारनपुर और गाजियाबाद के मंडलायुक्तों के साथ नोएडा अथॉरिटी से जलभराव वाले इलाकों और इसकी वजहों की जानकारी ली। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित 19 जिलों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। बलिया, गोंडा, बहराइच, बाराबंकी, फर्रुखाबाद और लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारियों से बाढ़ की स्थिति और राहतबचाव कार्यों की जानकारी ली गई।

ये भी पढ़ें:  

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY