बुधवार, 16 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
पेट्रोल पंप पर UPI से पेमेंट करने वाले सावधान! टंकी फुल कराते वक्त ₹2,000 से ऊपर के बिल पर क्या पड़ेगा असर​ | Aaj Ka Mausam: दिल्ली-यूपी में बारिश… बिहार से लेकर छत्तीसगढ़ तक अलर्ट, जानें पहाड़ी राज्यों का हाल​ | क्या विदेश यात्रा में UPI से पेमेंट करना होगा महंगा? फ्रांस से सिंगापुर तक 11 देशों में जानिए 0.4% फीस का पूरा गणित​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट आज, किसानों के लिए सस्ता लोन, जवानों के मानदेय, 5 लाख के कैशलेस इलाज की सुविधा सहित 18 प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर​

UP Cabinet Meeting Decision: उत्तर प्रदेश में आज 15 सितंबर को योगी कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली इस कैबिनेट में पीआरडी जवानों के मानदेय में बढ़ोतरी सहित 18 प्रस्तावों पर मुहर ​लग सकती है।  40 हजार पीआरडी जवानों को मिल सकता है लाभ जानकारी के […]

UP Cabinet Meeting Decision: उत्तर प्रदेश में आज 15 सितंबर को योगी कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली इस कैबिनेट में पीआरडी जवानों के मानदेय में बढ़ोतरी सहित 18 प्रस्तावों पर मुहर ​लग सकती है। 

40 हजार पीआरडी जवानों को मिल सकता है लाभ

जानकारी के अनुसार आज होने वाली की कैबिनेट में आज 40 हजार पीआरडी जवानों को 5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। 

कोटेदारों पर अतिरिक्त मार्जिन पर हो सकता है फैसला

जवानों के ​कैशलेस इलाज के अलावा आज की कैबिनेट में कोटेदारों को 25 रुपये प्रति  क्विंटल अतिरिक्त मार्जिन देने पर फैसला हो सकता है। इसके अलावा नई खिलौना प्रोत्साहन नीति को भी मिल सकती है। तो वहीं अयोध्या में NSG क्षेत्रीय केंद्र के लिए 65 एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव भी आज कैबिनेट में रखा जाएगा। 

सूत्रों के अनुसार किसानों को 6% ब्याज पर 6 लाख तक दीर्घकालिक कर्ज की योजना का प्रस्ताव पेश होने की संभावना है। 

किसानों को सस्ता दीर्घकालिक लोन

ऐसी जानकारी है कि किसानों से जुड़ा एक प्रस्ताव भी बैठक में रखा जा सकता है। इसमें किसानों को मात्र 6 फीसदी ब्याज दर पर 6 लाख रुपये तक का दीर्घकालिक कर्ज देने की योजना शामिल है। ये लोन लंबे समय के लिए दिया जाएगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर तय नियमों के मुताबिक किसान इसका लाभ उठा सकेंगे। 

नई खिलौना नीति को मंजूरी

कैबिनेट में नई खिलौना प्रोत्साहन नीति का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसमें राज्य में खिलौना क्षेत्र को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। ये उन लोगों के लिए विशेष खास होगा जो खिलौना बनाने के काम से जुड़े हैं या इस क्षेत्र में कारोबार शुरू करना चाहते हैं। 


 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY