गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
England ODI Squad में Adil Rashid और Sam Curran की वापसी, Jofra Archer को आराम​ | चाय की दुकान का ऐसा नाम कि हर कोई रुक जाए! प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’​ | FD Monthly Income: 10 लाख की एफडी पर हर महीने कितनी होगी कमाई? समझें पूरा कैलकुलेशन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP: झांसी में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबकर एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; पिंडदान करने गए थे​

Jhansi News: झांसी जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया. रानीपुर इलाके में सुखनई नदी में डूबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा कि परिवार के लोग श्राद्ध कर्म के बाद पिंडदान की रस्म पूरी करने के लिए नदी के किनारे पहुंचे […]

Jhansi News: झांसी जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया. रानीपुर इलाके में सुखनई नदी में डूबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा कि परिवार के लोग श्राद्ध कर्म के बाद पिंडदान की रस्म पूरी करने के लिए नदी के किनारे पहुंचे थे. इसी दौरान स्नान और पिंडदान की प्रक्रिया के बीच परिवार के पांच लोग गहरे पानी में चले गए और डूब गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.

पिंडदान के लिए नदी पर पहुंचा था परिवार

जानकारी के मुताबिक, परिवार के लोग श्राद्ध कर्म के बाद सुखनई नदी के किनारे पिंडदान करने पहुंचे थे. इसी दौरान परिवार के कुछ सदस्य नदी में स्नान करने लगे. बताया जा रहा कि पांच लोग अचानक गहरे पानी में चले गए. आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही पांचों पानी में डूब गए. हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही मऊरानीपुर पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे.

ये भी पढे़ं

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम मनोज कुमार, सीओ मऊरानीपुर रत्नेश्वर सिंह और पुलिस बल मौके पर पहुंचा. स्थानीय लोगों की मदद से नदी में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया. काफी मशक्कत के बाद पांचों लोगों को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. बताया जा रहा कि मृतकों में पितापुत्र भी शामिल हैं. एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर से गांव और आसपास के इलाके में मातम छा गया. परिवार के लोगों का रोरोकर बुरा हाल है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

पुलिस ने सभी पांच शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस और प्रशासन की टीम हादसे की पूरी जानकारी जुटा रही है. घटना के बाद नदी के आसपास भीड़ जमा हो गई. प्रशासन की ओर से लोगों से नदी में सावधानी बरतने की अपील की जा रही है. एक ही परिवार के पांच लोगों की एक साथ मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. श्राद्ध कर्म के बाद पिंडदान के लिए निकले परिवार को इस दर्दनाक हादसे का सामना करना पड़ा. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY