Bajaj Auto जल्द ही अपनी Pulsar सीरीज में एक नई बाइक जोड़ने की तैयारी कर रही है. कंपनी 12 अगस्त 2026 को एक नई Pulsar बाइक से पर्दा उठाएगी. फिलहाल कंपनी ने यह नहीं बताया है कि यह कौन सा मॉडल होगा और इसमें क्याक्या खास मिलेगा. हालांकि, माना जा रहा है कि यह नई Bajaj Pulsar N160 हो सकती है. इसके अलावा ऐसी भी चर्चा है कि कंपनी नई Pulsar 125 या अगली जनरेशन की Pulsar 150 पेश कर सकती है.

दरअसल, Bajaj Auto ने अपनी FY27 की पहली तिमाही के नतीजों के दौरान बताया था कि वह आने वाले कुछ हफ्तों में 10 नई मोटरसाइकिलें लॉन्च करने की तैयारी में है. इस नई लाइनअप में 125cc और 150cc सेगमेंट की बाइक भी शामिल होंगी. ऐसे में 12 अगस्त को आने वाली बाइक इन्हीं में से कोई एक मॉडल हो सकती है.
नए लुक के साथ आएगी बाइक?
हाल ही में नई का टेस्ट मॉडल सड़क पर देखा गया था. इसके डिजाइन में कई बदलाव नजर आए हैं. बाइक में पहले के मुकाबले ज्यादा मस्कुलर फ्यूल टैंक और बड़ा फ्रंट काउल दिया जा सकता है. इसके अलावा टैंक के दोनों तरफ बड़े एक्सटेंशन, लंबी सीट और सीधा बैठने वाला डिजाइन भी देखने को मिल सकता है.बाइक में अलॉय व्हील्स और साइड में लगा एग्जॉस्ट भी दिया जा सकता है. कुल मिलाकर इसका डिजाइन मौजूदा मॉडल से ज्यादा स्पोर्टी और दमदार नजर आ सकता है.
मिल सकते हैं स्मार्ट फीचर्स
नई Pulsar 125 और में फीचर्स को भी अपडेट किए जाने की उम्मीद है. बाइक में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल सकता है. इसमें Bluetooth कनेक्टिविटी के साथ कॉल अलर्ट और टर्नबायटर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं.
इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद कम
इंजन की बात करें तो इसमें मौजूदा इंजन को ही आगे बढ़ाया जा सकता है. Pulsar 125 में अभी 124.38cc सिंगलसिलेंडर इंजन मिलता है, जो 11.8PS की पावर और 10.8Nm का टॉर्क देता है.
वहीं, Pulsar 150 में 149.5cc सिंगलसिलेंडर इंजन मिलता है. यह 14PS की पावर और 13.4Nm का टॉर्क जनरेट करता है. दोनों बाइक में 5स्पीड गियरबॉक्स और इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन दिया जाता है. अब 12 अगस्त को ही साफ होगा कि Bajaj नई Pulsar में कितने बदलाव करती है.