DharamViral

Trigrahi Yog June 2026: जून में सूर्य के राशि बदलते ही बनेगा त्रिग्रही योग, 3 राशियों को होगा बंपर लाभ

Trigrahi Yog June 2026: जून में सूर्य के राशि बदलते ही बनेगा त्रिग्रही योग, 3 राशियों को होगा बंपर लाभ

Trigrahi Yog June 2026: त्रिग्रही योग का निर्माण तब होता है जब किसी राशि में तीन ग्रहों की युति होती है। 15 जून को मिथुन राशि में सूर्य, बुध और चंद्रमा की युति होने जा रही है जो 17 जून की सुबह 8 बजकर 13 मिनट तक बनी रहेगी। ज्योतिष अनुसार इस युति से बनने वाले त्रिग्रही योग 3 राशि वालों को करियर में अथाह लाभ देगा। खासतौर से ये योग उन लोगों के लिए खास रहेगा जो लेखन, व्यापार या मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं। इन लोगों को अचानक से तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं।

Trigrahi Yog June 2026: जून में सूर्य के राशि बदलते ही बनेगा त्रिग्रही योग, 3 राशियों को होगा बंपर लाभ
Trigrahi Yog June 2026: जून में सूर्य के राशि बदलते ही बनेगा त्रिग्रही योग, 3 राशियों को होगा बंपर लाभ

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए यह त्रिग्रही योग बेहद फलदायी साबित होगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। पदोन्नति के भी प्रबल योग हैं। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का हर काम सहयोग प्राप्त होगा। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना है। व्यापार में सफलता मिलेगी। मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए ये योग काफी लाभकारी रहेगा।

Khabar Monkey

सिंह राशि (Leo) 

सिंह राशि वालों के लिए ये योग बेहद सकारात्मक दिखाई दे रहा है। इस राशि के जो लोग बिजनेस से जुड़े हुए हैं उन्हें बंपर लाभ होगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। अचानक से धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। नौकरी के ऑफर भी आ सकते हैं। साझेदारी के काम में बंपर फायदा मिलने की उम्मीद है। किसी पुराने रोग से राहत मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा। अटके काम बनने शुरू हो जायेंगे। जमीन या नया वाहन खरीदने के शुभ योग बन रहे हैं। अगर आपने कहीं नौकरी के लिए अप्लाई कर रखा है तो उसका ऑफर आपको आ सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस वालों की मौज रहेगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply