मंगलवार, 25 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
IND vs SL: तीसरे दिन ही जीत के करीब थी टीम इंडिया, तभी ये श्रीलंकाई खिलाड़ी बना भारत की राह में रोड़ा​ | Uric Acid problem: जोड़ों में दर्द का कारण नॉनवेज! क्या मीट से यूरिक एसिड बढ़ता है? जानें​ | यशस्वी जायसवाल ने अब तोड़ी चुप्पी बताया क्यों फर्नांडो के साथ हुई लड़ाई, असिता ने कही थी ये बात​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

The Vvaan Teaser: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म में दिखी रहस्यमयी दुनिया, जंगल और अलौकिक शक्तियों की झलक​

सिद्धार्थ मल्होत्रा द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट के साथ एक बिल्कुल अलग दुनिया में नजर आने वाले हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें रहस्यमयी जंगल, लोककथाओं और अलौकिक शक्तियों से भरी दुनिया की झलक देखने को मिलती है। सिद्धार्थ के साथ फिल्म में तमन्ना भाटिया भी नजर आएंगी। टीजर में दिखा […]

सिद्धार्थ मल्होत्रा द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट के साथ एक बिल्कुल अलग दुनिया में नजर आने वाले हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें रहस्यमयी जंगल, लोककथाओं और अलौकिक शक्तियों से भरी दुनिया की झलक देखने को मिलती है। सिद्धार्थ के साथ फिल्म में तमन्ना भाटिया भी नजर आएंगी।

टीजर में दिखा रहस्यमयी जंगल

टीजर में एक ऐसे जंगल की झलक मिलती है, जिसे आम जंगल नहीं बल्कि रहस्यों और शक्तियों से भरी जगह के तौर पर दिखाया गया है। सिद्धार्थ का किरदार इस रहस्यमयी दुनिया में पहुंचता है और धीरेधीरे उसके सामने ऐसी ताकतें आती हैं, जिन्हें समझना आसान नहीं है।

सिद्धार्थ का दिखा योद्धा अवतार

फिल्म के पहले जारी पोस्टर्स में सिद्धार्थ के दो अलगअलग रूप नजर आए थे और अब टीजर उनकी इस रहस्यमयी कहानी को और आगे बढ़ाता है। एक तरफ उनका किरदार आम इंसान जैसा दिखता है, तो दूसरी तरफ वह एक योद्धा के रूप में भी नजर आता है। इससे कहानी में उनके किरदार को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

लोककथा और अलौकिक शक्तियों का खेल

द वन की कहानी एक काल्पनिक दुनिया पर आधारित है, जिसमें भारतीय लोककथाओं से जुड़े रहस्य, फैंटेसी, एक्शन और सुपरनैचुरल एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे। कहानी में एक रहस्यमयी शक्ति और जंगल का खास कनेक्शन नजर आता है। फिल्म को एक नई पौराणिक कथा और काल्पनिक दुनिया के तौर पर तैयार किया गया है।

25 सितंबर को रिलीज होगी द वन

फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा कर रहे हैं। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और अन्य कलाकार भी नजर आएंगे। द वन 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY