Entertainment

Thalapathy Vijay को तृषा का सपोर्ट, वोट डालने के बाद किया ऐसा पोस्ट, लोग बोले- Code Word Accepted

Thalapathy Vijay And Trisha: तमिलनाडु में 23 अप्रैल को 234 विधानसभा सीटों पर एक साथ मतदान हुआ. जहां वोटिंग सेंटर्स के बार काफी भीड़ देखी गई, जो कि शहरी और ग्रामीण इलाकों में लगभग बराबर दिखी. साथ ही अलग-अलग पोलिंग बूथ पर सुपरस्टार्स भी मतदान करते नजर आए. जो बताने के लिए काफी है कि मुकाबला कितना दिलचस्प रहा होगा. इस दौरान जिन्होंने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वो हैं सुपरस्टार थलपति विजय. जो अपनी पार्टी के जरिए तिरुचिरापल्ली पूर्व और पेरम्बूर सीट से चुनावी मैदान में उतरे हुए थे. उनके वोट डालने के बाद कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. पर असली चर्चा में विजय की दोस्त तृषा कृष्णन हैं. जिनका एक पोस्ट अब जमकर वायरल हो रहा है.

Thalapathy Vijay को तृषा का सपोर्ट, वोट डालने के बाद किया ऐसा पोस्ट, लोग बोले- Code Word Accepted
Thalapathy Vijay को तृषा का सपोर्ट, वोट डालने के बाद किया ऐसा पोस्ट, लोग बोले- Code Word Accepted

साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लंबे वक्त से चर्चा में हैं. जबसे की तलाक की खबरें आई हैं, तब से ही उनका नाम तृषा से जोड़ा जा रहा है. दोनों की सोशल मीडिया पर भी कई सारी तस्वीरें साथ में हैं. यहां तक कि एक्टर की पत्नी ने भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का हिंट दिया था. साथ ही कहा गया था कि जब चीजें नहीं सुधरी, तो फिर अलग होने का फैसला किया गया है.

तृषा कृष्णन का पोस्ट क्यों हो रहा वायरल?

दरअसल तृषा कृष्णन ने चेन्नई में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपना वोट डाला. जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर कई फोटो और वीडियो शेयर किए. हालांकि, जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा, वो उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट नहीं, बल्कि वो गाना था जिसका इस्तेमाल अपनी तस्वीर के साथ किया. अपनी वोटिंग की तस्वीर में उन्होंने जो गाना बैकग्राउंड में लगाया, वो फिल्म ‘गिल्ली’ का है. जी हां, आप सही समझ गए. वो थलपति विजय और उनकी फिल्म है. साथ ही गाने का नाम ”अर्जुनर विल्लू” है. इस पोस्ट के बाद लोगों ने भर-भरकर कमेंट्स करने शुरू कर दिए हैं. उनका कहना है कि विजय की पार्टी को वोट देने का इशारा कर रही हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Trish (@trishakrishnan)

तो किसी ने लिखा- Ghilli सॉन्ग, Code Word Accepted, तो कोई बोला- BGM से पता लग गया कि आप किसे वोट करके आईं हैं. दरअसल थलपति विजय और तृषा कृष्णन का लंबे वक्त से नाम जुड़ रहा है. पर दोनों ने अबतक इस मामले में कोई रिएक्शन नहीं दिया है. साथ में पहले ही कई फिल्में कर चुके हैं और अब भी लगातार काम कर रहे हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply