मंगलवार, 25 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
शक्कर के बाद अब गुड़ ने बिगाड़ा बजट, त्योहारों से पहले आसमान छू रही कीमतें​ | Mercury Transit 2026: कन्या राशि में बुध का गोचर, Bhadra Yoga से इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत​ | घर पर बनाएं लाइटवेट मॉइस्चराइजर, मानसून की उमस में स्किन नहीं होगी चिपचिपी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Tata Sierra EV में मिलेगी इन-बिल्ट 5G कनेक्टिविटी, बिना सर्विस सेंटर जाए ही अपडेट होंगे फीचर्स​

टाटा मोटर्स की नई इलेक्ट्रिक SUV Sierra.ev अब और ज्यादा स्मार्ट होने जा रही है. कंपनी ने टाटा कम्यूनिकेशन के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके तहत Sierra.ev में इनबिल्ट 5G कनेक्टिविटी मिलेगी. इस 5G सिस्टम के लिए टाटा कम्यूनिकेशन का MOVE कनेक्टेड व्हीकल प्लेटफॉर्म इस्तेमाल किया जाएगा. यह सिस्टम टाटा मोटर्स के N.IO सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म […]

टाटा मोटर्स की नई इलेक्ट्रिक SUV Sierra.ev अब और ज्यादा स्मार्ट होने जा रही है. कंपनी ने टाटा कम्यूनिकेशन के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके तहत Sierra.ev में इनबिल्ट 5G कनेक्टिविटी मिलेगी. इस 5G सिस्टम के लिए टाटा कम्यूनिकेशन का MOVE कनेक्टेड व्हीकल प्लेटफॉर्म
इस्तेमाल किया जाएगा.

यह सिस्टम टाटा मोटर्स के N.IO सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म से जुड़ा होगा. इसका मकसद कार को हमेशा इंटरनेट से कनेक्ट रखना है, ताकि कई फीचर्स बिना सर्विस सेंटर जाए ही अपडेट और बेहतर किए जा सकें.

Sierra.ev में क्या काम आएगा 5G?

5G कनेक्टिविटी की मदद से Sierra.ev में कई काम तेज और आसान होंगे. इनमें ओवरदएयर सॉफ्टवेयर अपडेट, कार के अंदर कंटेंट स्ट्रीमिंग, इमरजेंसी कॉलिंग और रिमोट डायग्नोस्टिक्स जैसे फीचर्स शामिल हैं. यानी अगर कार के सॉफ्टवेयर में कोई नया अपडेट आता है, तो उसे सीधे इंटरनेट के जरिए कार में भेजा जा सकेगा। इसके लिए हर बार सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी. कंपनी के मुताबिक, 5G सिस्टम से कार की कुछ तकनीकी दिक्कतों की जांच भी दूर से की जा सकेगी। इसके अलावा रिमोट सपोर्ट और भविष्य में आने वाले AI आधारित फीचर्स को भी इसका फायदा मिलेगा. Sierra.ev में कनेक्टिविटी के लिए कुछ सब्सक्रिप्शन आधारित पैक का विकल्प भी मिल सकता है. इससे ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से अलगअलग डिजिटल सेवाएं लेने की सुविधा मिल सकती है.

सॉफ्टवेयर से और स्मार्ट होगी Sierra.ev

Sierra.ev टाटा मोटर्स के सॉफ्टवेयरडिफाइंड व्हीकल मॉडल पर बनी है. आसान भाषा में कहें तो कार के कई फीचर्स सिर्फ हार्डवेयर पर निर्भर नहीं होंगे. उन्हें आगे चलकर सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए बेहतर या अपग्रेड किया जा सकेगा. इसका फायदा कार खरीदने के बाद भी मिलता रहेगा. कंपनी भविष्य में नए डिजिटल फीचर्स और पर्सनलाइजेशन ऑप्शन भी जोड़ सकती है. ग्राहकों को इसका असर तेज अपडेट, कनेक्टेड सेफ्टी फीचर्स और रिमोट सर्विस के रूप में दिखाई देगा. यानी आने वाले समय में Sierra.ev सिर्फ एक इलेक्ट्रिक कार नहीं, बल्कि इंटरनेट से जुड़ी स्मार्ट कार की तरह काम करेगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY